चमोली : औली बचाओ मुहिम को पालिका अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख ने दिया समर्थन

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

चमोली : औली बचाओ मुहिम शनिवार को तीसरे दिन भी रही जारी। पर्यटन व्यवसायियों द्वारा एसडीएम ज्योतिर्मठ के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन। जोशीमठ पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह और ब्लॉक प्रमुख अनुप नेगी ने धरना स्थल औली पहुंच कर अपना समर्थन दिया।

शीतकालीन पर्यटन स्थली औली में प्रदेश सरकार द्वारा साहसिक पर्यटन और बर्फानी खेलों को बढ़ावा देने को लेकर लगाए गए करोड़ों के उपकरणों की बदहाली और औली ओपन आइस स्केटिंग रिंक को जल्द सुचारु करने की मांगों को लेकर क्षेत्र के पर्यटन हित धारकों ओर स्थानीय पर्यटन कारोबारियों द्वारा छेड़ी गई औली बचाओ मुहिम शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। नन्दा देवी इंटर नेशनल स्की स्लोप औली के समीप चल रहे इस क्रमिक धरना-प्रदर्शन के दौरान उप जिलाधिकारी ज्योर्तिमठ चंद्र शेखर वशिष्ठ भी धरना प्रदर्शन कर रहे पर्यटन हित धारकों के मध्य पहुंचे। जहां एसडीएम ज्योतिर्मठ के माध्यम से पर्यटन कारोबारियों ने सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया है जिसमें आइस स्केटिंग रिंक शुरू करने और स्नो मेकिंग सिस्टम दुरस्त करने एवं संबंधित दोनों कार्यों की गहन जांच जैसे अन्य प्ररकण पर जल्द समाधान करने की बात कही गई है।

विंटर डेस्टिनेशन औली की सर्द हाड़ कंपा देने वाली ठंड और रात के माइनस 9 से कम के तापमान में भी तंबुओं में बैठे अडिग इन पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि जब तक संबंधित दोनों कार्यों के विभाग प्रभारी इन मशीनों और आईस स्केटिंग रिंक को दुरस्त करने का लिखित आश्वासन और अबतक हुई गड़बड़ी की जांच का आदेश नहीं दे देते हम लोग अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

 

Next Post

गौचर : पत्रकार अनिल राणा को पितृ शोक

केएस असवाल  गौचर : पत्रकार अनिल राणा के पिता गंगा सिंह राणा का 79 वें वर्ष में निधन हो गया है। उनकी चिता को जेष्ठ पुत्र अनिल राणा व कनिष्ठ पुत्र सुनील राणा ने मुखाग्नि दी। विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद से वर्ष 2005 सेवानिवृत्त स्वर्गीय गंगा सिंह राणा […]

You May Like