गौचर : श्रीराम के जयकारों और भजनों से गूंजायमान हुआ नगर क्षेत्र के मंदिर

Team PahadRaftar

केएस असवाल/ देवेन्द्र गुसांईं

गौचर : अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर राम भक्तों की मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ने से खासी चहल-पहल रही।

सोमवार को भगवान राम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर स्थानीय पौराणिक रघुनाथ मंदिर व पन्नेश्वर शिवालय में राम भक्तों ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया। भाजपा व विश्व हिन्दू परिषद के अनुसांगिक संगठनों ने तलधारी रघुनाथ मंदिर तो कांग्रेस समर्थित लोगों ने पन्नेश्वर शिवालय में पूजा अर्चना कर क्षेत्र व देश की खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व भाजपा व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार से रघुनाथ मंदिर तक विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा निकालने के उपरांत अलकनंदा नदी से मंदिर तक जल कलशयात्रा भी निकाली। साथ ही महिलाओं की भारी भीड़ जुटने से क्षेत्र का माहौल राममय नजर आया। दूसरी ओर कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी के नेतृत्व में पन्नेश्वर शिवालय में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया।

इस शुभ अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, विश्व हिन्दू परिषद के जिला कार्यकारणी अध्यक्ष भगवती प्रसाद खंडूड़ी, मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, मंडल उपाध्यक्ष अवनीश चौधरी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, दिनेश बिष्ट, जयकृत बिष्ट, गजेन्द्र नयाल, नवीन टाकुली, चैतन्य बिष्ट,गौ सेवा सदन आयोग के सदस्य अनिल नेगी, निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष अंजु बिष्ट, कैलाश केडियाल तथा सभी वार्डों की कीर्तन मंडली महिलाएं द्वारा गौचर रामलीला मैदान से रघुनाथ मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गयी एवं शाम को बाल्मीकि समाज द्वारा झांकी निकाली गई, रात्रि को दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। वार्ड न4 के निर्वतमान सभाषद मुकेश नेगी एवं अनिल नेगी द्वारा वार्ड 4 की कीर्तन मंडली महिलाओं को रात्रि में भंडारे की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर अवर अभियन्ता नगरपालिका गौचर राजीव चौहान, प्रकाश शैली, हरीश मिश्रा, भीम सिंह गुसांईं, अरुण मिश्रा भी समलित रहे।

Next Post

सीएम धामी ने भगवान श्रीराम से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की

पहाड़ रफ्तार अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर से वर्चुअल दर्शन कर प्रभु श्रीराम से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने इससे पहले टपकेश्वर मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना और यज्ञ किया। अयोध्या में प्रभु श्रीराम […]

You May Like