चमोली : मानसी की चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड पर निगाहें

Team PahadRaftar

गोल्डन गर्ल मानसी नेगी की चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड पर होंगी निगाहें

चमोली की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी चीन के चेगंडू शहर में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में वॉक रेस 20 किमी में भारत की ओर से प्रतिभाग करेंगी। प्रतिभा की धनी गोल्डन गर्ल मानसी से पूरा देश चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में वॉक रेस 20 किमी में भी गोल्ड की उम्मीद लगाए हैं। मानसी नेगी वॉक रेस ऐथेलेटिक्स गेम्स में कई नेशनल रिकार्ड तोड़ चुकी हैं और कई नए राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम कर चुकी हैं। आज पूरा देश मानसी को गोल्डन गर्ल के नाम से जानता है। मानसी ने दिखा दिया है कि बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकती हैं। पहाड़ की इस बेटी के पहाड़ जैसे बुलंद हौसलों ने बेटियों के लिए एक नई लकीर खींची है और नए इबारत लिखी है।

गौरतलब है कि मानसी नेगी आज देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मानसी ने हजारों बेटियों को मानों कुछ अलग करने का हौंसला दिया है। मानसी उत्तराखंड के सीमांत  चमोली के मजोठी गांव की है। मानसी का जीवन बेहद संघर्षमय रहा। मानसी के पिताजी की 7 साल पहले असमय मृत्यु के बाद मानसी की मां शकुंतला देवी ने गांव में ही खेती मजदूरी कर अपनी बेटी को पढ़ाया -लिखाया और आगे बढ़ने का हौसला दिया। यही कारण है कि बेहद अभावों में भी उसके अंदर कुछ अलग करने का जज्बा हमेशा बना रहा। विपरीत परिस्थितियों और आभावों में भी मानसी ने अपना हौंसला नहीं खोया। मानसी ने अपनी कड़ी मेहनत से अपना मुकाम खुद हासिल किया है।

Next Post

पोखरी : प्रशासन से न्याय की गुहार लगाता पत्रकार

केएस असवाल पोखरी : देवभूमि पत्रकार यूनियन के सदस्य राजेंद्र असवाल को कतिपय दबंगों द्वारा नाजायज परेशान किए जाने पर देवभूमि पत्रकार यूनियन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार पोखरी नगर मुख्यालय पर स्थानीय दबंग पड़ोसियों […]

You May Like