चमोली : लोकार्पण ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल और गर्म कपड़े

Team PahadRaftar

लोकार्पण ट्रस्ट द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बांटी गई कंबल व गर्म कपड़े

चमोली 

लोकार्पण ट्रस्ट फाउंडेशन गोपेश्वर के तत्तवाधान में असहाय व आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को जनपद में बढ़ते ठंड को देखते हुए गर्म कपड़े व कंबल वितरित की गई।

फाउंडेशन के प्रबंधक सूरज प्रकाश ने बताया कि जनपद चमोली में पहली बार लोकार्पण ट्रस्ट फाउंडेशन द्वारा हेल्थ , कृषि,शिक्षा ,विवाह के लिए असहाय परिवारों को धनराशि के साथ शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन से अभी तक 10 हजार से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त मिल चुका है। । कृषि के क्षेत्र में जैविक व उन्नत किस्म में बीज काश्तकारों को उपलब्ध कर आर्थिकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी के साथ लोकार्पण ट्रस्ट द्वारा समय – समय पर लोगों की मदद की जा रही है, जिसमें बढ़ती ठंड के चलते गर्म कपडे, टोपी, कंबल वितरित की जा रही है। बताया कि गंगोलगांव ,रोली ग्वाड़, में 10 से अधिक परिवारों को कंबल वितरित की गई है। बताया कि भविष्य में भी ट्रस्ट द्वारा समय समय पर जरुरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर है।

Next Post

उत्तरकाशी : दीदी - भुली महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री के रोड शो में सड़कों पर उतरा जनसैलाब मुख्यमंत्री ने किया 291 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास उत्तरकाशी  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पर रोड-शो किया, तो जन-सैलाब सड़कों पर उमड़ आया। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित हजारों महिलाओं ने […]

You May Like