चमोली : लखपत बुटोला ने किए गौंणा भैरवनाथ के दर्शन

Team PahadRaftar

चमोली। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने गौंणा भैरवनाथ मंदिर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद। मंदिर के सौन्दर्यकरण की घोषणा की।

शनिवार को बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने निजमुला घाटी क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्र की समस्याओं सुनी। विधायक लखपत बुटोला ने गौंणा भैरवनाथ मंदिर में पूजा – अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गौंणा भैरवनाथ मंदिर के प्रांगण के सौंदर्यकरण किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सड़क का निरीक्षण कर विभाग को क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग पर तेजी से कार्य करने के दिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवान, नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उषा रावत, अरविंद नेगी, संदीप सिंह झिंकवाण, राकेश सेंजवाल, सचिन गाड़िया, योगेंद्र बिष्ट नगर अध्यक्ष गोपेश्वर,प्रमोद बिष्ट, रविंद्र बर्तवाल, अशोक सैंजवाल, प्रधान ब्यारा राजेंद्र  फर्स्वाण प्रधान निजमुला पुष्कर लाल, गौना नरेंद्र सिंह, प्रधान पगना देवकी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Next Post

औली : ईको टूरिज्म एवं नेचर गाईड का प्रशिक्षण सम्पन्न

पहाड़ रफ्तार  औली : ईको टूरिज्म एवं नेचर गाईड विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न। नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व के सौजन्य से चल रहे इस प्रकृति पर्यटन जागरूकता कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन कृषि वन रिसर्च सेंटर एवं कृषि उद्यमिता विकास,EPS देहरादून द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दूसरे […]

You May Like