पत्रकारिता के लिए राजपाल बिष्ट, जगदीश पोखरियाल व रघुबीर नेगी को मिलेगा गौरा देवी पर्यावरण सम्मान

Team PahadRaftar

चमोली

विश्व  पर्यावरण दिवस पर उर्गमघाटी में आयोजित गौरा देवी पर्यावरण महोत्सव में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए तीन पत्रकारों को मिलेगा गौरा देवी पर्यावरण सम्मान।

सीमांत जोशीमठ के उर्गमघाटी में हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर गौरा देवी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस भव्य पर्यावरण महोत्सव में हर साल पर्यावरण, सामाजिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, साहित्य, सांस्कृतिक व पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर उर्गमघाटी में आयोजित भव्य गौरा देवी पर्यावरण महोत्सव में पांच जून को चमोली जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजपाल बिष्ट व दबी जुबां के संपादक जगदीश पोखरियाल को सम्मान दिया जाएगा। वहीं ग्रामीण पत्रकारिता के साथ पहाड़ रफ्तार समाचार के संवाददाता रघुबीर नेगी उर्गमघाटी को भी पर्यावरण सम्मान मिलेगा।

Next Post

जीएमवीएन कर्मचारियों ने समय पर वेतन मिलने से जताई खुशी - संजय कुंवर

संजय कुंवर,देहरादून गढ़वाल मण्डल विकास निगम के इतिहास में पहली बार माह की पहली तिथि को सैलरी कर्मचारियों के खाते में गई है। इसके लिए प्रबंध निदेशक जीएमवीएन स्वाति,एस,भदौरिया का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए सुपरवाइजर एवं प्रबन्धक वेलफेयर एसोशियेशन गढ़वाल मंडल विकास निगम लि० के अध्यक्ष विश्वनाथ बेंजवाल।महासचिव सुशील […]

You May Like