चमोली : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने बदरीनाथ विधानसभा की जनता को गिनाईं डबल इंजन सरकार की योजनाएं

Team PahadRaftar

चमोली : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने बदरीनाथ विधानसभा की जनता को गिनाईं डबल इंजन सरकार की योजनाएं

संजय कुंवर 

जोशीमठ : बदरीनाथ विधानसभा में जैसे-जैसे उपचुनाव की तारीख नजदीक आ रही है भारतीय जनता पार्टी अपने चुनावी अभियान को और तेज गति दे रही है। इस समय भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल बदरीनाथ विधानसभा में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, निश्चित ही जनता के आशीर्वाद से बदरीनाथ विधानसभा मैं भाजपा के प्रत्याशी श्री राजेंद्र भंडारी भारी मतों से जितने वाले है। राजेंद्र भंडारी का संकल्प इस पूरे बदरीनाथ विधानसभा की सेवा करना है। राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी ने बद्रीनाथ विधानसभा के विकास के लिए विधायक रहते हुए कई कार्य इस क्षेत्र में किए हैं।

श्री विनोद सुयाल ने आगे कहा, आपदा के दौरान जोशीमठ में आदरणीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं जोशीमठ में कैंप किया किया था। उनके द्वारा आपदा काल के दौरान हर शिविर और अस्पताल में जाकर लोगों से मुलाकात की गई थी। उन्होंने कहा जोशीमठ नरसिंह देवता, आदि गुरु शंकराचार्य की भूमि है। ये पौराणिक और सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण भूमि है। जोशीमठ क्षेत्र अपने मूल एवं पौराणिक स्वरूप में बना रहे, इसके लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी जोशीमठ पर नजर बनाए हुए हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से हमें 1700 करोड़ की धनराशि जोशीमठ के पुनर्निर्माण नवनिर्माण, विकास कार्यों के लिए मिली है। उत्तराखंड सरकार ने राहत के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से 126.41 करोड़ रुपये और राज्य के बजट से 451.80 करोड़ रुपये मुहैया कराये। इसमें पुनर्वास के लिए 91.82 करोड़ रुपये की भूमि अधिग्रहण लागत भी शामिल है। जोशीमठ भूस्खलन और भू-धंसाव से प्रभावित हुआ था और केन्द्र सरकार ने राज्य को सभी आवश्यक तकनीकी और अन्य जरूरी सहायता प्रदान की है। जोशीमठ के लिए जिस कार्य की जरूरत होगी, वो कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।

श्री विनोद सुयाल ने कहा, औली से गौंरसू तक भी रोपवे निर्माण का कार्य तेज गति से गतिमान है। कई दूरस्थ गांव में आजादी के बाद पहली बार सड़क पहुंचने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार ने किया है। ऑल वेदर का निर्माण कार्य जारी है। 400 करोड़ रुपए की लागत से बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के जरिए पुनर्विकास के कार्य हो रहे हैं। पोखरी में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए 3.5 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है।
उन्होंने कहा श्री राजेंद्र भंडारी के विधायक चुने जाने के बाद डबल इंजन की सरकार में इस क्षेत्र की पैरवी करना आसान हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भगवान बद्री विशाल के पुनर्निर्माण का कार्य जारी है। माणा तक सड़क का कार्य जारी है। उन्होंने कहा एक समय जोशीमठ से ऋषिकेश पहुंचने में पूरा दिन लग जाता था। लेकिन आज कुछ ही घंटे में यह दूरी तय कर ली जाती है। आज हर घर नल से जल पहुंच रहा है। पहले जंगलों से लकड़ी लाकर घर में खाना बनाया जाता था। लेकिन आज उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया जा रहा है।
श्री विनोद सुयाल ने कहा, आदरणीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प लिया लिया था जिसे अब पूर्ण कर लिया गया है। कांग्रेस पार्टी देश में मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू करने की बात करती है। कांग्रेस के लोग पहले की तरह आज भी तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। आज समान अधिकारों के लिए देश आगे बढ़ चुका है।

श्री विनोद सुयाल ने मीडिया की ओर इशारा करते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि जब जोशीमठ में आपदा आई थी और प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री यहां के लोगों को राहत देने में लगे हुए थे और कुछ ही समय में चारधाम की यात्रा शुरू होने वाली थी तब कांग्रेस ने भ्रम फैलाया की अब चारधाम की यात्रा पर कोई भी श्रद्धालु नहीं आएगा। जिससे जोशीमठ और उस क्षेत्र से लगते हुए बद्रीनाथ विधानसभा के क्षेत्र के लोगों की इससे जुड़ी आर्थिक प्रभावित हो जाएगी। उनके इस भ्रम के प्रचार के बाद भी बद्रीनाथ में सभी रिकॉर्ड धराशाई हुए और रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु आए। यह दिखता है कि हमने यहां के लोगों के जीवन स्तर को सामान्य बनाने के लिए भरसक प्रयास किया और वह अभी भी जारी है।

उत्तराखंड में इससे भी बड़ी-बड़ी आपदाएं आई है। केदारनाथ उसमें से सबसे बड़ी त्रासदी थी। कांग्रेस की सरकार उसे समय केंद्र और राज्य में थी। उस समय सभी ने देखा है कि किस तरह कांग्रेस की कुनीतियों ने उत्तराखंड को शर्मसार किया। जोशीमठ में जैसे ही क्षेत्र आपदा से प्रभावित होता है आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने पहली बार उत्तराखंड में उनके मार्गदर्शन में भारत के सबसे जाने-माने संस्थाओं को जोशीमठ में अध्ययन के लिए भेजा। जिन संस्थानों ने इस समस्या का अध्ययन किया उनमें केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, केंद्रीय भूजल बोर्ड, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान आदि शाामिल थे। प्रेस वार्ता में कर्णप्रयाग विधानसभा विधायक अनिल नौटियाल जी, बदरीनाथ उपचुनाव में विधानसभा संयोजक भगवती नंबूरी , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ऋषि प्रसाद सती , वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश भण्डारी , देवाल विकासखंड प्रमुख डॉक्टर दर्शन दानू , वरिष्ठ भाजपा नेता समीर मिश्रा , जोशीमठ भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतीश चौहान, भाजपा जिला मंत्री नितिन व्यास व लक्ष्मण फरकिया , वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश डिमरी, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शुभम रावत, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा अखिलेश भूजवान,मंडल महामंत्री प्रदीप नौटियाल, अंशुल भुजवान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवम थपलियाल, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री शौर्या पंवार, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश पंवार , SC मोर्चा के बसंतु लाल आदि उपस्थित रहे।

Next Post

ऊखीमठ : बादल फटने से कृषि भूमि को भारी नुक्सान !

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 03 जुलाई को समय प्रातः 8 बजे ग्राम प्रधान रुमसी द्वारा सूचना दी गई कि रुमसी देवीदार तोक में बादल फटने के कारण स्कूल का रास्ता व कुछ खेतों में मलवा आया […]

You May Like