चमोली : विवेकानंद धर्माथ चिकित्सालय पीपलकोटी नया आवासीय भवन का लोकार्पण

Team PahadRaftar

डीएम और एसपी ने विवेकानंद धर्माथ चिकित्सालय पीपलकोटी नया आवासीय भवन का किया लोकार्पण 

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार ने स्वामी विवेकानंद धर्माथ चिकित्सालय आवासीय भवन का किया लोकार्पण।

स्वामी विवेकानंद धर्माथ चिकित्सालय पीपलकोटी द्वारा पिछले आठ वर्षों से बंड क्षेत्र के साथ ही आस-पास के क्षेत्र के लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य का लाभ दिया जा रहा है। समय – समय पर विज्ञेशष डाक्टरों द्वारा शिविर के माध्यम से विभिन्न ऑपरेशन भी किए जाते रहे हैं। जिससे क्षेत्र के साथ जनपद के लोगों को इसका लाभ मिलता रहा है।

बुधवार को विवेकानंद धर्माथ चिकित्सालय के आठवें स्थापना दिवस और नया आवासीय भवन का लोकार्पण जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार द्वारा किया गया। जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने स्वामी विवेकानंद धर्माथ चिकित्सालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी गई। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि विवेकानंद धर्माथ चिकित्सालय से स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम तीर्थयात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बंड क्षेत्र के सभी लोग कर्मठ हैं ऐसे बहुत कम क्षेत्रों में देखने को मिलता है। डॉ. राजेन्द्र ने कहा कि विवेकानंद धर्माथ चिकित्सालय पीपलकोटी द्वारा जल्द 50 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा जिससे और अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर वक्ता डाॅ.शैलेन्द्र प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र ठखराल, केपी सिंह प्रबंधक टीएचडीसी, चिकित्सा अधिकारी डॉ, अभिषेक गुप्ता, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, तहसीलदार दीप शिखा, अतुल शाह सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

Next Post

चमोली : कालीमाई की देवारा यात्रा सम्पन्न, समिति ने जनता का जताया आभार

कालीमाई की 51 दिवसीय प्रथम चरण की देवारा यात्रा सम्पन्न, समिति ने जनता का जताया आभार लक्ष्मण नेगी                        ऊखीमठ : कालीमाई की 51 दिवसीय प्रथम चरण की दिवारा यात्रा के निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सफल समापन पर यात्रा समिति के […]

You May Like