चमोली : स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की समस्याओं का करें त्वरित समाधान- एडीएम

Team PahadRaftar

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की समस्याओं का करें त्वरित समाधान- एडीएम

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके उत्तराधिकारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका एवं तहसील मुख्यालयों में स्थापित शिलापटों पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अपडेट करने, ग्राम पंचायत व ब्लाक सभागारों में राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों की फोटो एवं चिन्हित सड़कों एवं विद्यालयों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम का बोर्ड स्थापित करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए। राजकीय चिकित्सालयों में पृथक काउंटर लगाकर चिकित्सा सुविधाएं दी जाए। राष्ट्रीय कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए। तहसील स्तरीय समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाए। नगर पालिका गोपेश्वर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के म्यूजियम हेतु स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।बैठक में संगठन के अध्यक्ष गोविंद सिंह तोपाल, संरक्षक समीर बहुगुणा, महासचिव त्रिलोक सिंह खत्री, सलाहकार भुवन नौटियाल, भरत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Next Post

जोशीमठ : घटिया सड़क निर्माण पर उर्गमघाटी के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने पर उर्गमघाटी के ग्रामीणों ने की नारेबाजी रिपोर्ट रघुबीर सिंह नेगी जोशीमठ : पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर एवं पंचबदरी ध्यान बदरी को जोड़ने वाली हेलंग – उर्गमघाटी मोटर मार्ग पर वर्तमान समय में द्वितीय चरण का सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। […]

You May Like