चमोली : थराली में बादल फटने से भारी तबाही, दो लोगों के मलवे में तबने की सूचना, डीएम मौके पर

Team PahadRaftar

थराली में बादल फटने से भारी तबाही, सगवाड गांव में एक युवती व एक व्यक्ति के मलवे में तबने की सूचना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त करते हुए राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश। जिलाधिकारी संदीप तिवारी मौके पर पहुंचे।

कल शुक्रवार मध्यरात्रि में भारी बारिश के बाद थराली में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने से दर्जनों घरों में मलवा भरने के साथ ही कही वाहन मलवे में दब गए हैं। वहीं एक युवती और एक व्यक्ति के मलवे में दबने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के साथ प्रशासन ने राहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्यों की निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं क्षेत्र के विद्यालयों में आज अवकाश घोषित किया गया है।

Next Post

ऊखीमठ : नशामुक्त कार्यक्रम के तहत भाषण प्रतियोगिता में कृतिका राणा रही प्रथम

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित विद्यालय डॉo जैक्स वीन नेशनल स्कूल में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत पोस्टर, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य लखपत सिंह राणा द्वारा सहायक समीक्षा अधिकारी […]

You May Like