चमोली : जिले में भारी बारिश व अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुक्सान, विद्यालयों में कल का अवकाश घोषित

Team PahadRaftar

चमोली : जनपद में अतिवृष्टि का अलर्ट, चमोली जिले में भारी बारिश व अतिवृष्टि से फसलों व बागवानी को भारी नुक्सान, जिलाधिकारी ने मौसम अलर्ट के चलते शनिवार को विद्यालयों में अवकाश किया घोषित है।

सूबे के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है, मौसम विभाग द्वारा भी कुछ पहाड़ी जनपदों के लिए अति वृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। सीमांत जनपद चमोली के उच्च हिमालई क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली तो उच्च हिमालई चिनाप वैली सहित सप्त श्रृंग चोटियों,लोकपाल घाटी, एरा टॉप,सहित खिरो घाटी, बदरीनाथ धाम के आसपास की चोटियों में बर्फबारी शुरू हो गई है वहीं जिला मुख्यालय चमोली के गोपेश्वर नगर क्षेत्र में सगर, गंगोल गांव में कुछ देर जबरदस्त ओला वृष्टि होने के समाचार है, वहीं ज्योतिर्मठ क्षेत्र के निचले इलाकों में तेज गर्जन के साथ हवाएं चलती रही। कहीं कही दोपहर बाद हल्की बूंदा बांदी भी हुई है, शाम ढलते ही सीमांत क्षेत्र के आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा दिया है, वहीं बदले मौसम और तेज गर्जन के चलते काश्तकारों को अब अपनी खड़ी फसलों और सेब बागवानी को ओला वृष्टि से बचाने की चिंता सता रही है।

Next Post

जोशीमठ : तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में हिन्दी कार्यशाला का हुआ आयोजन

तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में हिन्दी कार्यशाला का हुआ आयोजन संजय कुंवर, जोशीमठ तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में राजभाषा पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। हेमवती नन्दन गढ़वाल विश्वविद्यालय के कला, संचार एवं भाषा के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर मंजुला राणा एवं हिन्दी विभाग के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ […]

You May Like