चमोली : ज्योतिर्मठ और बड़ागांव में हंस फाउंडेशन का निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ और बड़ागांव में हंस फाउंडेशन सतपुली हॉस्पिटल का निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न 

संजय कुंवर

ज्योतिर्मठ : जनपद चमोली के अंतिम सरहदी नगर ज्योतिर्मठ में नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों के लिए हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली पौड़ी के सौजन्य से शनिवार को एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

नगर पालिका परिषद ज्योर्तिमठ के परिसर में लगे इस शिविर में  क्षेत्र के दूरस्थ गांवों से आए ग्रामीणों ने हंस फाउंडेशन पौड़ी सतपुली के  कैम्प में एक्सपर्ट नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक प्रशांत जुगरान और टेक्निकल स्टाफ की टीमों के सहयोग से लगे इस महत्वपूर्ण शिविर का लाभ उठाते हुए नेत्र संबंधी रोगों की जांच के साथ दवाइयों और नजर के चश्मे भी उपलब्ध कराई गए, कैम्प कॉर्डिनेटर दीपक गुसाई ने बताया कि शुक्रवार को ये कैम्प बड़ागांव में आयोजित किया गया। दोनों शिवरों में मोतिया बिंदु के ऑपरेशन वाले मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन हेतु 2 जनवरी 2026 को सतपुली हॉस्पिटल ले जाया जाएगा, जहां ऑपरेशन से लेकर आने जाने का सारा खर्चा हंस फाउंडेशन सतपुली की और से होगा।

 

Next Post

गौचर : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया तैयारियों का निरीक्षण

किसान दिवस 2025 का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गौचर में कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण केएस असवाल  गौचर : प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद चमोली के गौचर पहुंचकर 29 दिसम्बर को आयोजित होने वाले किसान दिवस 2025 कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान […]

You May Like