चमोली : कुंवारी पास ट्रैक पर लापता दिल्ली के पर्यटक का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

Team PahadRaftar

चमोली : कुंवारी पास ट्रैक पर दिल्ली के लापता पर्यटक का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू। पर्यटक ने वन विभाग की टीम का जताया आभार।

देश के 10 खूबसूरत ट्रैकिंग डेटिनेशनों में से एक उत्तराखंड के चमोली जनपद की ज्योर्तिमठ के कुंवारी पास ट्रैक पर इन दिनों वीकेंड पर्यटकों और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए लगातार पर्यटकों की आमद बढ़ती जा रही है। इस बीच शनिवार देर सांय समय 7.30 PM Hrs पर नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के फारेस्ट कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि कुंवारी पास ट्रेक में एक ट्रैकर सदस्य बेस कैम्प वापस नहीं पहुँच पाया है।

जिस पर तत्काल वन विभाग की 6 सदस्य रेस्क्यू टीम का गठन किया गया एवं मौके पर जोशीमठ से प्रस्थान किया गया । तुगासी गांव से खुलारा कैम्प के लिए पैदल प्रस्थान किया 9.00 PM बजे किया गया वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी की अगुवाई में रेस्क्यू टीम समय 12.30 AM बजे कुंवारी पास ट्रैक के बेस पर पहुंचे। जिसके बाद विषम परिस्थितियों और माइनस 10 डिग्री से भी कम के तापमान में मध्य रात्रि में इस लापता पर्यटक की खोजबीन की गई और उक्त व्यक्ति के सही लोकेशन पर टीम आखिर कार पहुंच गई, जिसके बाद मौके पर जाकर व्यक्ति की कुशल क्षेम पूछी गई। व्यक्ति का नाम शिवम गुप्ता उम्र 27 हाल निवास बवाना दिल्ली बताया गया। उनके द्वारा अवगत करवाया गया कि वे स्वस्थ है एवं रास्ता भटक गए थे । ट्रैकिंग रूट पर इस तरह का वाकया किन्हीं कारणों से हो जाता है लिहाजा आज इस दिसम्बर माह की आखिरी दिनों की कड़कड़ाती ठंड और रात्रि के रेस्क्यू में NDBR के वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी ओर ओर उनकी पूरी सपोर्टिंग स्टाफ को इस सफल रेस्क्यू के लिए पर्यटक दल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। विषम परिस्थितियों में वन विभाग के अधिकारी द्वारा इस तरह का जज्बा दिखाने को लेकर ट्रैकिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों और तुगासी क्षेत्र के स्थानीय पर्यटन स्टेक होल्डरों ने भी वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी सहित रेस्क्यू अभियान टीम के मान सिंह वन आरक्षी , अभिषेक बिष्ट वन आरक्षी , अजय रावत वन आरक्षी  और संजय बिष्ट LDC का आभार जताया है।

 

Next Post

चमोली : ज्योतिर्मठ और बड़ागांव में हंस फाउंडेशन का निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न

ज्योतिर्मठ और बड़ागांव में हंस फाउंडेशन सतपुली हॉस्पिटल का निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न  संजय कुंवर ज्योतिर्मठ : जनपद चमोली के अंतिम सरहदी नगर ज्योतिर्मठ में नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों के लिए हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली पौड़ी के सौजन्य से शनिवार को एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का […]

You May Like