चमोली : औली में पांच वर्षीय सूर्यांश और समर के करतब देख पर्यटक भी हैरान

Team PahadRaftar

औली में नंदा देवी की स्लोप पर पांच वर्षीय सूर्यांश और समर के करतब देख पर्यटक भी हैरान

संजय कुंवर

औली : विंटर डेस्टिनेशन औली में खुशगवार मौसम के बीच लगातार पर्यटकों की आमद बढ़ती जा रही है, खिली धूप में जहां पर्यटक चियर लिफ्ट राइड सहित स्नो ट्रैक और फन स्कीइंग का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। वहीं चमोली जिले के नन्दासैंण,गौचर, माणा, घिंघराण और केंद्रीय विद्यालय सुनील ज्योर्तिमठ से करीब 200 स्कूली बच्चों ने अपने अध्यापकों की अगुवाई में एडवेंचर टूर के दौरान औली की हंसीन वादियों में बर्फ के साथ अठखेलियां की और फन स्कीइंग का लुत्फ उठाया। नन्दा देवी स्कीइंग स्लोप के निचले छोर पर इन दिनों औली के स्थानीय स्कीइंग प्रशिक्षकों द्वारा अल्पाइन स्नो स्कीइंग में नई पीढ़ी के स्कियरों को बेसिक स्कीइंग कोर्स के माध्यम से तराशा जा रहा है, ताकि आने वाले दशक में उत्तराखंड सहित इंडिया के लिए अल्पाइन स्नो स्कीइंग के बेहतरीन स्की एथलीट तैयार किए जा सके।

इन्हीं स्कीइंग प्रशिक्षु बच्चों में से सूर्यांश भुजवान और समर डिमरी जो अभी महज 5 और 6 साल के नौनिहाल है लेकिन स्लोप पर ट्रेनिंग के दौरान इनके जोश जज्बे और तकनीकी दक्षता को देख लोग अचंभित हो रहे हैं। रवि ग्राम मनौटी औली के 5 वर्षीय मास्टर सूर्यांश भुजवान के पिता महेंद्र भुजवान भी एक नेशनल स्कीइंग एथलीट है और पिता से ही प्रेरित होकर वो औली में इस स्नो स्कीइंग एडवेंचर की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इन होनहार साहसिक बच्चों को स्नो स्कीइंग के गुर सिखा रही युवा स्कीइंग स्ट्रक्टर संगीता भट्ट और प्रमोद पंवार ने बताया कि मास्टर सूर्यांश और समर काफी एनर्जिक स्कीइंग प्रशिक्षु एथलीट है ट्रेनिंग के दौरान हमेशा जोश और जज्बे से लवरेज दोनों प्रशिक्षु एथलीट स्की स्लोप पर एक्टिव मोड़ में रहते हैं और निड़रता के साथ ट्रैनिंग ले रहे हैं।

अभी से इस उम्र के बच्चों को बेहतर ट्रेनिंग और तकनीकी दक्षता सिखाई जाएगी तो आने वाले समय में यही बच्चे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता में देश – प्रदेश का नाम ज़रूर रोशन करेंगे। फिलहाल 5 साल के नन्हे स्कीइंग प्रशिक्षु मास्टर सूर्यांश भुजवान को औली की नन्दा देवी इंटर नेशनल स्की स्लोप पर जोश के साथ टर्न ओर कट के साथ-साथ स्नो पुलाव टेक्नीक में आते देख पर्यटक काफी रोमांचित हो रहे हैं।

Next Post

चमोली : पशुपालन विभाग और आईटीबीपी को सौंपा वेटेनरी मेडिकेयर यूनिट वाहन

चमोली : वाइव्रेन्ट विलेज योजना के तहत जनपद चमोली के सीमांत क्षेत्र के पशुपालकों के मवेशियों के बेहतर उपचार के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरु की है। जिसके तहत सरकार की ओर से पशुपालन विभाग और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल को वेटेनरी मेडिकेयर यूनिट वाहन उपलब्ध कराया है। […]

You May Like