चमोली : पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में दिखा उत्साह

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

चमोली : चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार वोट देने वाले युवाओं में दिखा गजब का उत्साह।

चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गांव की सरकार को मजबूत बनाने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिले में हजारों नये वोटरों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए आहुति दी। दशोली ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्रों में भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। ग्राम पंचायत मठ – झडेता में पहली बार मतदान करने वाले युवा सौम्या, मोनिका, हेमन्त, डोली, संजना, दिव्या ने वोटिंग किया। इन सभी युवाओं के चेहरे पर गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। ग्राम पंचायत मठ – झडेता में 598 मतों में से 495 मत प्रत्याशियों को पड़े। सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदान पेटी में कैद हो गया है। अब 31 जुलाई को होगा सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला।

Next Post

चमोली : जिले में दूसरे चरण के लिए 66.47 फीसद मतदान, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

दूसरे चरण में जनपद में कुल 66.47 प्रतिशत मतदान दर्ज,विकासखंड दशोली में सबसे ज्यादा 72.60 प्रतिशत मतदान जनपद चमोली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस चरण में दशोली, नंदानगर, गैरसैंण, कर्णप्रयाग और पोखरी विकासखंड के कुल 411 मतदान […]

You May Like