संजय कुंवर
बदरीनाथ : धरती का स्वर्ग भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम में 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली।
धरती पर साक्षात आठवें बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम में इस बार दीपोत्सव दीपावली का पर्व 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। यह पर्व बदरी पुरी में भव्य रूप से मनाई जाती है। जिसको लेकर भू-बैकुंठ धाम में बीकेटीसी की ओर से तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
हर वर्ष श्री बदरीनाथ धाम में दीपावली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार के लिए श्री हरि नारायण प्रभु के दिव्य अलौकिक मंदिर श्री बदरीनाथ मंदिर को रंग बिरंगे पुष्पों से सुसज्जित किया जाता है। वहीं दीपावली के दिन धाम में माता लक्ष्मी, श्री कुबेर जी और बदरीविशाल जी के खजाने की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। श्री बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि बदरी धाम में दीपावली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इस पावन पर्व पर बदरीनाथ मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के साथ ही दर्शन करने के लिए आने वाले तीर्थ यात्री भी आस्था के दीप जलाते हैं।
