चमोली : पुलिस अधीक्षक से पीपलकोटी नगर पंचायत क्षेत्र में बढ़ते नशा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

चमोली : नगर पंचायत पीपलकोटी के साथ आसपास के गांवों में बढ़ते नशा के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार को ज्ञापन सौंप कर अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की मांग की।

नगर पंचायत पीपलकोटी क्षेत्र में नशा का करोबार लगातार तेजी से फल-फूल रहा है। जिसके चलते नगर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ रही है। युवा पीढ़ी लगातार शराब व नशे के शिकार हो रहे हैं। शराब प्रतिष्ठानों द्वारा नाबालिग किशोरों को भी शराब बेची जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर क्षेत्र में युवाओं द्वारा ड्रग्स का भी सेवन किया जा रहा है। अभी तीन दिन पहले ही गणतंत्र दिवस पर कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के युवाओं द्वारा एक स्कूली छात्र का लोहे की छड़ी से सिर फोड़ दिया गया। जिसके सिर पर चौदहा टांके लगे। जिस पर पुलिस ने अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करने के बजाय मामले में समझौता कराकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया है। पूर्व में भी अंग्रेजी शराब के दुकान के बाहर कई बार लड़ाई – झगड़ा होते रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों के साथ महिलाओं को भी आवाजाही में परेशानी हो रही है। साथ ही इससे नगर क्षेत्र का सामाजिक माहौल खराब हो रहा है।

नगर क्षेत्र में बढ़ते नशा के खिलाफ नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी ने पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार को ज्ञापन सौंपकर कर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही नशामुक्ति के  लिए क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की मांग उठाई।

इस अवसर पर राकेश नवानी, अनिल जोशी , सभासद, दीपक राणा, सूरज सैलानी,दर्शन रावत,आशीष कुमार, सतेंद्र नेगी, नितिन शाह, संजय राणा उपस्थित रहे।

 

 

Next Post

ऊखीमठ : समय से पहले खिला बुरांस, जलवायु परिवर्तन के संकेत और गहराए

मदमहेश्वर घाटी में समय से पहले खिला बुरांस, जलवायु परिवर्तन के संकेत और गहराए लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी में इस वर्ष बुरांस के लाल फूल निर्धारित समय से काफी पहले खिलने लगे हैं। आमतौर पर मार्च–अप्रैल माह में घाटी की पहाड़ियों और वनों को लालिमा से भर देने वाला […]

You May Like