चमोली : जन भावनाओं का सम्मान करते हुए सेमलडाला मैदान का स्थलीय निरीक्षण के बाद ही लिया जाएगा निर्णय : डीएम

Team PahadRaftar

जन भावनाओं का सम्मान करते हुए स्थलीय निरीक्षण करने के बाद ही लिया जाएगा निर्णय : जिलाधिकारी

बुधवार को जिला सभागार गोपेश्वर में जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में पिटकुल के अधिकारियों और पीपलकोटी की स्थानीय जनता के बीच सेमलडाला के मैदान में बन रहें कार्यालय और आवासीय भवनों को लेकर चर्चा हुई।

जिला अधिकारी संदीप तिवारी ने कहा क्षेत्र में सबस्टेशन बनने से जनता को बिजली की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। चूंकि आने वाले समय में विद्युत की डिमांड ज्यादा होगी और विकास कार्यों को गति देने के लिए भी बिजली की आवश्यकता होगी ऐसे में स्थानीय जनता से मेरा अनुरोध है कि पिटकुल से आपसी समन्वय कर बीच का रास्ता निकाले , जिससे विकास कार्यों में कोई बाधा ना आये और ना ही जनभावनाएं आहत हो।

स्थानीय लोगों ने सेमलडाला मैदान में हो रहें निर्माण कार्य पर विरोध जताया और कहा इस मैदान को स्थानीय लोगों द्वारा खेल,मेलों,विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु और आपदा के समय इस मैदान को सुरक्षित जगह के रूप में इस्तेमाल किया जाता है ऐसे में यह उनके लिए बहुत उपयोगी है । स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी महोदय से निवेदन किया एक बार इसका मौके पर निरीक्षण करें फिर जो भी निर्णय होगा हमें मंजूर होगा।

जिलाधिकारी ने जनभावनाओं का सम्मान करते आगामी मंगलवार को सेमलडाला मैदान के स्थलीय निरीक्षण के आदेश दिए और कहा जो निर्णय पूरे क्षेत्र की जनता के हित में होगा वही लिया जायेगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी आर के पांडे, पिटकुल के अधिकारी, बंड विकास संगठन के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Next Post

गौचर : भगवान श्रीराम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न 

भगवान श्रीराम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न  केएस असवाल  गौचर : पनाई रामलीला मंडली की रामलीला मैदान गौचर में आयोजित हुई 98 वां रामलीला मंचन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी को राज्याभिषेक समारोह के साथ संपन्न हुआ। विगत 30 मई से शुरू हुई रामलीला मंचन मंगलवार देर सायं राम, […]

You May Like