चमोली : बंड विकास मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, स्थानीय उत्पादों की खरीददारी

admin

पीपलकोटी : बंड विकास मेले में आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम। बड़ी संख्या में मेलार्थियों ने किया स्थानीय उत्पादों की खरीददारी।

बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि चमोली पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक  प्रकाश और विशिष्ट अतिथि टीएचडीसी के प्रबंधक एके सिंह द्वारा किया गया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया और ऑनलाडन प्लेटफॉर्म पर कई आभासी चेहरे सक्रिय हैं। हमारे कई बुजुर्ग ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं, जिससे भारी आर्थिक नुक्सान हो रहा है। ऐसे में हम सभी को एक सजग नागरिक के रूप में अपनी भमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सुरक्षित और जागरूक समाज का संदेश भी होना चाहिए, जहां महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस करें, बच्चे निडर रहें और समाज में कोर्ड भी व्यक्ति अपराधी प्रवत्ति का मखौटा पहनकर हमारी पहाडी शांति और सौहार्द को भंग न कर सके। मेले में माँ नन्दा महिला रामलीला मांगल योग समिति रूद्रप्रयाग और बधाणी सांस्कृतिक कलामंच द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। आज की सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक मुकेश हटवाल एवं लोक गायिका अर्चना सती द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं मेले के दूसरे दिन रविवार को बड़ी संख्या में मेलार्थियों ने स्थानीय उत्पाद की जमकर खरीदारी की गई। जिससे मेले में रौनक लौटने लगी।

इस अवसर पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, संरक्षक, अतुल शाह, विजय मलासी, गजेन्द्र राणा, शंभू प्रसाद सती, हरीश पुरोहित, ताजवर नेगी, सुनील कोठियाल, दीपक पंत सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

Next Post

ज्योतिर्मठ : लामबगड़ पंचायत में शराब पीने पिलाने पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, प्रधान मीना चौहान ने दिलाई शपथ

संजय कुंवर  चमोली /  ज्योर्तिमठ : लामबगड़ खीरों घाटी में शराब पीने पिलाने पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। नियमों का पालन न करने पर सामाजिक बहिष्कार के साथ 25 हजार रुपए की दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। चमोली जिले के सीमांत ज्योर्तिमठ […]

You May Like