चमोली : महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

चमोली : सीमांत चमोली जिले में महाशिवरात्रि पर पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

महाशिवरात्रि पर्व पर भोले के जयकारों के साथ हजारों भक्तों ने सीमांत क्षेत्र जोशीमठ के ज्योतेश्वर महादेव मंदिर,बड़ागांव के भद्रेश्वर महादेव शिवालय, सहित अलग अलग शिव मंदिरो के साथ पंचकेदार में प्रमुख कल्प घाटी में मौजूद पंचम केदार भगवान कल्पेश्वर महादेव में शिव भक्तों का हुजूम उमड़ा है। यहां भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया।  पंच केदारों में प्रमुख कल्पेश्वर धाम में सैकड़ों शिव भक्तों ने कतारबद्ध होकर किया भोले नाथ का जलाभिषेक -जोशीमठ ब्लॉक के कल्प घाटी में स्थित उच्च हिमालयी शिव धामों में एक प्रमुख धाम कल्पेश्वर महादेव में आज महाशिवरात्रि पर्व की धूम रही। बारिश की फुहारों के बीच दूर – दूर से आये सैकड़ों शिव भक्त श्रद्धालुओं ने लम्बी कतारों में खड़े होने के बाद भोलेनाथ के दर्शन का पुण्य लाभ अर्जित करते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। देर शाम तक यहां मंदिर में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ रहा, पंच केदारों में प्रसिद्ध पंचकेदार कल्पनाथ धाम के कपाट वर्ष भर भक्तों के लिए खुले रहते हैं। यहां भगवान शिव की जटा की पूजा होती है।

Next Post

ऊखीमठ : केदारनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए 10 मई को खुलेंगे

लक्ष्मण नेगी  केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष ग्रीष्मकाल के लिए 10 मई को खुलेंगे बाबा के कपाट। महाशिवरात्रि पर्व पर ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में घोषित हो गई है, जिसके साक्षी हजारों की संख्या में श्रद्धालु रहे। इस वर्ष केदारनाथ […]

You May Like