चमोली : माता अनसूया मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Team PahadRaftar

चमोली : दो दिवसीय माता अनसूया मेला शुरू, मेले में सैकड़ों की संख्या में उमड़ी भीड़।

संतान दायिनी शक्ति शिरोमणि माता अनसूया का दो दिवसीय मेला विधि विधान व पूजा-पाठ के साथ सोमवार को शुरू हो गया। राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट एवं बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मेले का शुभारंभ किया। दत्तात्रेय जयंती के अवसर पर क्षेत्र की सभी देवियों डोलियां भी सती मां अनसूया के दरवार पहुॅची। मॉ अनसूया मंदिर में दत्तात्रेय जयंती पर सम्पूर्ण भारत से हर वर्ष निसंतान दंपत्ति और भक्तजन अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए पहुॅचते है। जिला प्रशासन ने मेले के दौरान पूरे पैदल मार्ग पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए है। विदित हो कि पौराणिक काल से दत्तात्रेय जयंती पर हर वर्ष सती माता अनसूया में दो दिवसीय मेला लगता है। मॉ अनुसूया मेले में निसंतान दंपत्ति और भक्तजन अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए पहुूचते है। मान्यता है कि मां के दर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। मां सबकी झोली भरती है। इसलिए निसंतान दंपत्ति पूरी रात जागकर मां की पूजा अर्चना कर करते है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में जप और यज्ञ करने वालों को संतान की प्राप्ति होती है। इसी मान्यताओं के अनुसार, इसी स्थान पर माता अनुसूया ने अपने तप के बल पर त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और शंकर) को शिशु रूप में परिवर्तित कर पालने में खेलने पर मजबूर कर दिया था। बाद में काफी तपस्या के बाद त्रिदेवों को पुनः उनका रूप प्रदान किया और फिर यहीं तीन मुख वाले दत्तात्रेय का जन्म हुआ। इसी के बाद से यहां संतान की कामना को लेकर लोग आते हैं। यहां दत्तात्रेय मंदिर की स्थापना भी की गई है। बताते है कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने मां अनुसूया के सतीत्व की परीक्षा लेनी चाही थी, तब उन्होंने तीनों को शिशु बना दिया। यहीं त्रिरूप दत्तात्रेय भगवान बने। उनकी जयंती पर यहां मेला और पूजा अर्चना होती है।

Next Post

ऊखीमठ : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयंती पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से अलंकृत अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। सुशासन दिवस में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों ने बढ़ – चढ़कर भागीदारी की तथा पूर्व प्रधानमंत्री […]

You May Like