चमोली : कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

चमोली : बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को पत्र भेजकर मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की।

शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर जिला कलेक्टर परिसर में धरना – प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेजकर मनरेगा को अपने मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से संचालित मनरेगा योजना को खत्म कर VB-G RAM – G योजना में बदल दिया जा रहा है। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति से उक्त योजना को वापस लेने तथा मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि भाजपा सरकार 2014 से लगातार कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलकर खत्म करने की कोशिश कर रही है। भाजपा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से संचालित मनरेगा योजना का नाम बदलकर महात्मा गांधी के व्यक्तित्व को भी कमजोर किया जा रहा है!

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, पूर्व प्रमुख कमलसिंह रावत, एसटी जिलाध्यक्ष सुपिया सिंह राणा, जिलाध्यक्ष सहकारिता महावीर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र गरोडिया/विक्रम नेगी, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण/विजया कंडारी, जिला प्रवक्ता महेंद्र नेगी, राजीव गांधी पंचायतराज गढ़वाल मंडल संयोजक महेश शंकर त्रिकोटी, पूर्व पीसीसी सदस्य अनिल कठैत, पूर्व प्रधानाचार्य शूरसिंह बिष्ट,बरिष्ठ कांग्रेसी कुंवर सिंह भंडारी/मुकुल विष्ट// एडवोकेट संदीप रावत/महिपाल सिंह रावत/महिपाल सिंह बिष्ट, जिला सचिव अरुणा डंडवासी,पूर्व पार्षद लीला रावत, पार्षद सूर्य प्रकाश पुरोहित, ब्लाक महामंत्री रविन्द्र बर्त्वाल,बरिष्ठ महिला कांग्रेसी दीपा बिष्ट/यमुना कुंवर/गंगा देवी तथा छात्र नेता किशन बर्त्वाल आदि कार्यकर्तागण सामिल रहे।

 

Next Post

ऊखीमठ : केदारघाटी में फिर बदला मौसम का मिजाज, बार-बार करवट लेने से जनजीवन खासा प्रभावित 

केदारघाटी में फिर बदला मौसम का मिजाज, बार-बार करवट लेने से जनजीवन खासा प्रभावित  लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ। केदारघाटी में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों से कभी धूप तो कभी घने बादल, हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम […]

You May Like