चमोली : सैकोट गांव में शराब पीने पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध, 50 हजार का जुर्माना

Team PahadRaftar

चमोली : सैकोट गांव की महिलाओं ने नशामुक्ति अभियान को लेकर चलाया जन जागरूकता अभियान। समाजिक कार्यों में शराब पीने पिलाने पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध। समाजिक बहिष्कार के साथ 50 हजार का लगेगा जुर्माना।

जिले में शराब के खिलाफ लगातार मातृशक्ति मुखर हो रही हैं। अब तक सैकड़ों गांवों में नशामुक्ति को लेकर महिलाओं ने शपथ है ली है। बुधवार को सैकोट गांव की महिलाओं ने भी शराब के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाकर समाजिक कार्यों शादी, मुंडन संस्कार, सगाई में शराब पीने – पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही नियमों का उलंघन करने वाले परिवार का सामाजिक बहिष्कार के साथ 50 हजार का अर्थ दंड लगाने का निर्णय लिया गया है।

महिला मंगल अध्यक्ष सतेश्वरी देवी ने कहा कि आज महिला मंगल दल की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो भी परिवार समाजिक कार्यों में शराब पिलाएगा उसका समाजिक बहिष्कार के साथ 50 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। ग्राम प्रधान मंजू देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीता आर्य ने कहा कि नशा एक दलदल है, इसमें फंसने के बाद चाह कर भी व्यक्ति जल्दी से इससे बाहर नहीं निकल पाता है। यह ऐसी बुराई है। जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले मौत का शिकार हो जाता है। नशे के लिए युवाओं द्वारा शराब, गांजा, भांग, अफीम, चरस , स्मैक जैसे घातक मादक पदार्थों का सेवन किया जा रहा है। जिसको लेकर महिलाओं ने गांव के समाजिक कार्यों में शराब पीने पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

 

 

Next Post

ऊखीमठ : सतढुंग महादेव मन्दिर हाट में 11 दिवसीय शिव महापुराण शुरू

एकात्म निकेतन सतढुंग महादेव मन्दिर हाट का वातावरण बना भक्तिमय। 11 दिवसीय शिव महापुराण एवं रूद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन। शिव महिमा के गुणगान से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र. लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ। केदार घाटी के पावन धाम सतढुंग महादेव मन्दिर, हाट स्थित एकात्म निकेतन परिसर में आयोजित 11 दिवसीय शिव […]

You May Like