चमोली : मुख्य सचिव ने बदरीनाथ मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण, यात्रा व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के दिए निर्देश

Team PahadRaftar

मुख्य सचिव आनन्द वर्धन ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों का किया निरीक्षण,मुख्य सचिव ने यात्रा व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के दिए निर्देश

चमोली : मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार,आनंद वर्धन अपने तय कार्यक्रमानुसार शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे।
हेलीपैड पर पुलिस के जवानों ने मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ गार्ड का ऑनर दिया। उसके बाद मुख्य सचिव ने बदरीनाथ में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एराइवल प्लाजा, सिविक एनीमिटी सेंटर, बदरीश व शेष नेत्र झील, रिवर फ्रंट और हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को सिविक एमिनिटी सेंटर, एराइवल प्लाजा और टूरिज्म मैनेजमेंट सेंटर के कार्यों को मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को हॉस्पिटल को अगस्त तक हैंडओवर करने और रिवर फ्रंट के एफ व जी फेस के कार्य को जल्द ही पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों की प्रगति की जानकारी दी जिलाधिकारी ने बताया कि पेयजल,बिजली आपूर्ति,शौचालयों का कार्य पूरा कर लिया गया है साथ ही कहा कि मास्टर प्लान के तहत ब्रह्म कपाल,रिवर फ्रंट,आस्था पथ, अराइवल प्लाजा, दर्शन लाइन का कार्य कपाट खुलने तक पूरा कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि धाम में व्यापारिक प्रतिष्ठानों और स्थानीय लोगों के बिजली और पानी के कनेक्शन का संयोजन भी शुरू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि धाम में सुलभ इंटरनेशनल की ओर से शौचालयों को दुरुस्त कर लिया गया है।

जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव को जानकारी देते हुए बताया कि धाम के आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण भी तेजी से किया जा रहा है। नगर सफाई की व्यवस्था को लेकर पर्यावरण मित्रों की तैनाती की गई है। साथ ही धाम में क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों का सुधारीकरण किया जा रहा है। जिसका कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस के जवानों के साथ साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है।

इस दौरान पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे , उपजिलाधिकारी जोशीमठ सीएस वशिष्ट, अधीक्षण अभियंता पीडब्लूडी राजेश चन्द्रा , बीकेटीसी सीईओ विजय थपलियाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता, पीआईयू के सहायक अभियंता सन्नी पालीवाल सहित यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Next Post

ऊखीमठ : ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन भवन के निर्माण से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा : आशा नौटियाल

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : कालीमठ घाटी की ग्राम पंचायत कविल्ठा में जिला योजना निधि के अन्तर्गत निर्मित श्री उन्नति क्लस्टर कालीमठ कोटमा ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन भवन का लोकार्पण केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल द्वारा वेद ऋचाओं के साथ किया गया. ऊलन उत्पादक यूनिट संगठन भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन […]

You May Like