चमोली : सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

Team PahadRaftar

सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को चमोली पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

पुलिस विभाग में अधिवर्षता की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हुए उ0नि0 मोहन लाल, अ0उ0नि0 श्री रणबहादुर सिंह एवं अ0उ0नि0 रामेश्वर प्रसाद भट्ट (स्वैच्छिक) के सेवानिवृत के अवसर पर आज पुलिस लाईन गोपेश्वर स्थित सभागार में विदाई समारोह आयोजन कर चमोली पुलिस द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत समारोह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों को शॉल, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर खुशहाल एवं स्वस्थ सेवानिवृत जीवन की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गयी। सभी अधिकारियों द्वारा पुलिस विभाग को दिये गये अहम योगदान की सराहना करते हुए बताया गया कि भविष्य में आपको पुलिस विभाग से सम्बन्धित कोई कार्य हो तो निसंकोच साझा करें, आपकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जायेगा। इस दौरान साथी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भी सेवानिवृत अधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर सेवानिवृति की शुभकामनाएं दी गयी व सेवानिवृत हुए पुलिस कर्मियों द्वारा अपने अनुभव व विचार भी साझा किये गये।

1- उ0नि0 मोहन लाल वर्ष 1982 में वह आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए, तथा 2020 में उ0नि0ना0पु0 के पद पर पदोन्नत हुए। उनके द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढवाल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग व चमोली में अपनी सेवाएं दी गई।
2- अ0उ0नि0 रणबहादुर वर्ष 1982 में वह आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुये तथा वर्ष 2023 में अ0उ0नि0 के पद पर पदोन्नत हुये। उनके द्वारा पौड़ी,देहरादून व चमोली में अपनी सेवाएं दी गयी।
3- अ0उ0नि0 रामेश्वर प्रसाद भट्ट वर्ष 1984 में वह आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए तथा वर्ष 2022 में अ0उ0नि0 के पद पर पदोन्नत हुए। उनके द्वारा उत्तरकाशी,देहरादून व चमोली में अपनी सेवाएं दी।
तीनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बेहद व्यवहार कुशल एवं सौम्य स्वभाव के व्यक्ति हैं, साथ ही स्टाप में वह अपने व्यवहार कुशलता के लिए जाने जाते हैं।

विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली  प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/यातायात सुश्री नताशा सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी व परिवार जन मौजूद रहे।

Next Post

शिक्षक सत्येंद्र भंडारी के नेतृत्व में महिलाओं ने किया हजारों पौधों का रोपण

रूद्रप्रयाग : शिक्षक व पर्यावरण प्रहरी सत्येंद्र भंडारी के नेतृत्व में महिलाओं ने किया वृहद वृक्षारोपण और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का लिया संकल्प। शिक्षक व पर्यावरण प्रहरी सत्येंद्र भंडारी द्वारा निरंतर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है। उनके इस पुनीत कार्य में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों व […]

You May Like