चमोली : भालू हमले की रोकथाम के लिए पैदल मार्गों पर झाड़ी कटान का कार्य

Team PahadRaftar

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भालू से बचाव के लिए विभिन्न गांवों में झाड़ी कटान का कार्य किया जा रहा है।

चमोली : जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला पंचायत चमोली द्वारा भालू के आक्रमण से बचाव हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में झाड़ी कटान का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

विकासखण्ड जोशीमठ के गणाई मोल्टा, डुमक कलगोठ सहित विभिन्न स्थानों पर मजदूरों की टीम लगाई गई है, जो घनी झाड़ियों को साफ कर वन्यजीवों की आवाजाही वाले मार्गों को सुरक्षित बना रही है। इसी क्रम में विकास खण्ड पोखरी के ग्राम पाव और नंदानगर क्षेत्र में भी संबंधित क्षेत्रीय कनिष्ठ अभियंताओं के पर्यवेक्षण में तत्काल झाड़ी कटान का कार्य सम्पन्न कराया जा रहा है।

अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा वन्यजीव-मानव संघर्ष को रोकने के लिए निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जहां-जहां भी भालू दिखने की सम्भावना है, वहां तत्काल टीमों को भेजकर घनी झाड़ियों को काट कर सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

 

Next Post

ज्योतिर्मठ : 15 दिवसीय टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

ज्योतिर्मठ में पिछले 15 दिनों से संचालित टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा प्रायोजित, टूरिज़्म हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल (THSC) के सहयोग से तथा विद्या सोसाइटी द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया। सचिव पर्यटन धीराज सिंह […]

You May Like