चमोली : भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशीमठ और गोपेश्वर में निकाली तिरंगा रैली

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

चमोली / जोशीमठ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक बार फिर पूरे देशभर में हर घर तिरंगा अभियान वृहद स्तर पर शुरू हो गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर और जोशीमठ में निकाली तिरंगा रैली।

मंगलवार को जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर मार्ग से जिला अस्पताल तक तिरंगा भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। इस अभियान में स्कूली छात्रों ने भी प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर संदीप रावत, नवल भट्ट, मोहन नेगी, अमित मिश्रा, चन्द्रकला तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

वहीं जोशीमठ में भी कार्यकताओं ने बाईक व तिरंगा रैली निकाली। आज प्रातः गांधी मैदान जोशीमठ में एकत्रित होकर युवा मोर्चा के तत्वाधान में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। तिरंगा बाइक रैली गांधी मैदान से मारवाड़ी चौक ,सिंहधार,नरसिंह मंदिर, पेट्रोल पंप, इंटर कॉलेज तिराहा से होते हुए रविग्राम में शहीद प्रकाश चंद्र डिमरी के स्मारक में स्वच्छता,माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात वहां से अप्पर बाजार होते हुए ब्लॉक कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक पर स्वच्छता, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। ब्लॉक सभागार में स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शहीद मुरली सिंह बिष्ट जी के वीरांगना श्रीमती पार्वती देवी, स्वतंत्रता सेनानी फतेह सिंह पंवार के पुत्रवधू श्रीमती नंदी देवी पंवार का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजक लक्ष्मण सिंह रावत फरकिया, सहसंयोजक विजय कपरूवाण, सह संयोजक अंशुल भुजवाण, मंडल अध्यक्ष नितेश चौहान, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष किशोर पंवार, इरेड़ा के डायरेक्टर रोहिणी रावत,महिला आयोग की सदस्य विजय रावत, महिला मोर्चा के मंडल शांत भट्ट, जनजाति मोर्चे के मंडल अध्यक्ष सुखदेव महिपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Next Post

गौचर : आईटीबीपी ने नगर क्षेत्र में निकाली तिरंगा रैली

केएस असवाल गौचर : आईटीबीपी 8 वीं वाहिनी गौचर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकटवर्ती गांवों में तिरंगा वितरित कर लोगों में देश प्रेम एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जन-जागरूकता तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली वाहिनी के कैम्पस से मुख्य बाजार गौचर, कर्णप्रयाग, लंगासू, जिलासू, दुवा ,शैलगांव […]

You May Like