
उत्तराखंड बर्ड काउंट के तहत औली में शुरू हुई बर्ड काउंट,
चमोली जनपद में बर्ड वाचिंग क्लब औली कर रही है बर्ड काउंट मिशन 2025
पहाड़ रफ्तार समाचार टीम
औली : विंटर डेस्टिनेशन औली ज्योर्तिमठ चमोली सहित पूरे उत्तराखंड में आज से दो दिवसीय पक्षी गणना हुई शुरू।

ई बर्ड इंडिया के तत्वाधान में चमोली जनपद में बर्ड काउंट का जिम्मा बर्ड वाचिंग क्लब औली संभाले हुए है, जिसके तहत आज ज्योर्तिमठ से लेकर औली लेक साइट की और करीब 15 पक्षी प्रेमियों की टीम ने अलग-अलग साईट पर पक्षी अवलोकन करते हुए बर्ड काउंट मिशन में अपना योगदान दिया है। आज पहले दिन चमोली जनपद के औली ज्योर्तिमठ बर्ड वाचिंग साईट पर करीब 35 से अधिक पक्षी प्रजातियों का अवलोकन होने के साथ उनकी काउंटिंग भी की गई है। कल ये अभियान विश्व सांस्कृतिक धरोहर गांव सलूड डूंगरी क्षेत्र में होगा।
चमोली जिले में बर्ड वाचिंग क्लब औली के तहत बर्ड काउंट मिशन देख रहे नेचर एक्सपर्ट संजय कुंवर ने बताया कि इस उत्तराखंड बर्ड काउंट अभियान में पक्षियों की गणना के दौरान राज्य में कितनी प्रजाति के पक्षी हैं। किस स्थान पर उनको देखा गया, कितनी संख्या में पक्षी दिखे का डेटा एकत्र होगा। उत्तराखंड पक्षी गणना-2025 का कार्य ई-बर्ड संस्था करा रही है। इसमें वन विभाग के अलावा अन्य संगठन भी सहयोग कर रहे हैं इसके अलावा बर्ड वॉचर व स्वयं सेवी भी गणना में शामिल है। उन्होंने बताया कि उनके बर्ड वाचिंग क्लब औली के करीब 15 सदस्य आज औली छेत्र में पूरी लगन से बर्ड काउंट में सहयोग देते नजर आए और ये सिलसिला कल भी जारी रहेगा।
बर्ड वॉचर व पक्षियों की गणना के कार्य से जुड़े बर्ड वाचिंग क्लब औली के युवा सचिव जयदीप भट्ट का कहना है कि इस गणना के दौरान राज्य में कितनी प्रजाति के पक्षी हैं। किस स्थान पर उनको देखा गया, कितनी में संख्या में पक्षी दिखे का डेटा एकत्र होगा। इससे राज्य में पक्षियों की विविधता को और बेहतर ढंग से जानने में मदद मिलेगी। साथ ही कोई अध्ययन करना चाहेगा, तो उसमें इस डेटा से मदद मिलेगी। बर्ड वॉचर ई-बर्ड के एप से पक्षियों संबंधी सूचना को भेज सकेंगे। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से काम करेगा।

