चमोली : उत्तराखंड में बर्ड काउंटिंग अभियान संपन्न

Team PahadRaftar

उत्तराखंड बर्ड काउंट अभियान UBC 2025 संपन्न, चमोली में बर्ड वाचिंग क्लब औली ने किया सहयोग। हिमालयन ग्रिफोन और विलुप्त प्राय प्रजाति स्टेपी ईगल इजिप्टियन गिद्ध रहा आकर्षण का केंद्र

पहाड़ रफ्तार टीम

ज्योर्तिमठ : उत्तराखंड में बर्ड काउंट अभियान संपन्न
चमोली में बर्ड वाचिंग क्लब औली ने दिया सहयोग
उत्तराखंड में पक्षियों की गणना का दो दिवसीय उत्तराखंड बर्ड काउंट मिशन 2025 का आज समापन हो गया है। ये उत्तराखंड पक्षी गणना सूबे के सभी 13 जनपदों में हुई, इस दौरान बर्ड वाचरों को कई दुर्लभ प्रजाति के पक्षी भी नजर आए। चमोली जनपद में भी पक्षी प्रेमियों में बर्ड काउंट को लेकर काफी उत्साह देखा गया है।

जनपद में बर्ड वाचिंग क्लब औली द्वारा इस उत्तराखंड बर्ड काउंट अभियान में अपनी युवा बर्डवाचरों की टीम के सहयोग से दो दिनों में विंटर डेस्टिनेशन औली सहित परसारी,सुनील, जीरो बैंड,ज्योर्तिमठ, लिंक रोड रवि ग्राम, से लेकर विश्व सांस्कृतिक धरोहर गांव सलूड जोगी धारा सहित FRH बर्ड वाचिंग साईट गोंख एरिया में शनिवार 15 नवंबर ओर रविवार को दो शिफ्टों में पक्षी अवलोकन के साथ बर्ड काउंट करते हुए करीब 65 पक्षियों की प्रजातियों को आइडेंटिफाइड करते हुए उनकी गणना की। बर्ड वाचिंग क्लब औली के अध्यक्ष और क्षेत्र के पक्षी प्रेमी संजय कुंवर ने बताया कि उत्तराखंड बर्ड काउंट अभियान 2025 UBC राज्य जैव विविधता बोर्ड के सहयोग से सकुशल सम्पन्न हो गया है। इसमें पूरे प्रदेश भर में करीब 81 स्थानों पर अलग-अलग टीमें बर्ड काउंट में अपना सहयोग कर रही हैं। इसमें 62 वॉक स्थल बनाए गए थे जबकि 19 स्थानों को खास तौर पर चिन्हित किया गया था। इस अभियान में पक्षी प्रेमियों के साथ, ग्रामीण समूहों, विद्यालयों के बच्चों, नेचर गाईड,NGO से जुड़े सभी लोग शामिल रहे।

बर्ड काउंट के पहले दिन जहां औली साईट पर पक्षी प्रेमियों को दुर्लभ प्रजाति के रूडी शैल डक पक्षी से लेकर ब्लैक थ्रोटेड थ्रश, स्केली वुड पेकर, रेड बिल्ड चीफ, येलो बिल्ड चीफ,सहित यूरेशियन कैस्ट्रॉल पक्षी, ग्रेट बार्बेट, जैसे पक्षियों के दर्शन हुए वही बर्ड काउंट के दूसरे दिन जोगी धारा सलूड साईट पर बर्डिंग के दौरान पक्षी प्रेमियों को दुर्लभ प्रजाति के विलुप्त के कगार पर पहुंचने वाले हिमालयन ग्रिफोन, स्टेपी ईगल की अच्छी साइटिंग दिखाई दी, जो क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन सहित पक्षी जैव विविधता के लिए अच्छे संकेत हैं। बर्ड काउंट में शामिल स्थानीय पक्षी प्रेमी जयदीप भट्ट,अखिलेश पंवार, भुवनेश नंबूरी,नंदन सिंह मार्तोलिया, प्रमोद पंवार कहते हैं कि इस बार हम भी पक्षी गणना का एक हिस्सा बन कर काफी खुश हैं।

Next Post

गौचर : उद्यान गोष्ठी में प्रगतिशील काश्तकारों को किया सम्मानित

केएस असवाल  गौचर : जिला उद्यान अधिकारी नितेन्द्र सिंह ने कहा की काश्तकारों को अपनी आर्थिकी मजबूत करने के लिए सब्जियों के साथ ही कीवी व मशरूम उत्पादन पर जोर देना चाहिए। उद्यान अधिकारी गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले में आयोजित उद्यान गोष्ठी में काश्तकारों को संबोधित कर रहे थे। […]

You May Like