चमोली : बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग से चमोली एक व दो मई को हल्के वाहनों के लिए रहेगा बंद

Team PahadRaftar

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 07 नन्दप्रयाग से चमोली 01 व 02 मई को हल्के वाहनों के लिए रहेगा बंद 

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि चारधाम यात्रा को सुगम बनाने को लेकर नंदप्रयाग में भू स्खलन का मलवा हटाये जाने को लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है। अभी भी सड़क पर मलबा पर शेष है। जिसे हटाने को लेकर महाप्रबन्धक एनएचआईडीसीएल पीएमयू द्वारा 03 मई की सुबह तक समय मांगा गया था।

जिलाधिकारी ने बताया कि 01 व 02 मई को चमोली से नंदप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग को छोटे वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है इस दौरान छोटे वाहन नन्दप्रयाग सेकोट- कोठियाल सैन चमोली मोटर मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।वहीं भारी वाहनों को प्रातः 5:00 बजे से प्रातः 8:00 बजे तक, दोपहर में 1:00 बजे से 2:00 बजे तक एंव रात्रि में 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक उक्त मार्ग से जाने की अनुमति दी गई है।

Next Post

गोपेश्वर : मां चंडिका देवरा में गरूड़ छाड़ उत्सव में उमड़ा भक्तों की भीड़

गोपेश्वर : राजा सगर की आराध्या मां चंडिका देवी देवरा उत्सव अंतिम चरण गरुड़ छाड़ अरुणि मंथन उत्सव के साथ सम्पन्न, हजारों भक्तों ने किए मां चंडिका देवी के दर्शन संजय कुंवर, सगर,गोपेश्वर चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के नजदीक सगर गांव में राजा सगर की आराध्या और शक्ति स्वरूपा माँ […]

You May Like