
संजय कुंवर
चमोली : बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी से दो किलोमीटर आगे चाडा भनेरपानी में दो दिनों से बंद है। एनएच द्वारा हाईवे खोलने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी। हाईवे न खुलने पर तीर्थयात्री पीपलकोटी से वापस लौटने लगे।
बदरीनाथ – केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए झारखंड के पतित पावन पांडे ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम के दर्शन कर अब बदरीनाथ धाम के दर्शन को पीपलकोटी पहुंचे, लेकिन हाईवे दो दिन से बंद होने के चलते बदरीनाथ धाम के दर्शन किए बगैर ही यहां से जय बदरी विशाल बोलकर वापस लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि नारायण जब बुलाएंगे फिर आएंगे।

