चमोली : बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा पर पांच सितंबर तक रोक

Team PahadRaftar

जनपद में 1 से 5 सितम्बर तक श्री बदरीनाथ एवं श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर रोक

चमोली : मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 01 सितम्बर से 05 सितम्बर 2025 तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके कारण जनपद चमोली के कई क्षेत्रों जैसे कामेडा,नंदप्रयाग, पागलनाला, भनेरपानी में मार्ग बाधित होने और यात्रा के दौरान खतरा बढ़ने की आशंका बनी रहती है।अतः जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 01 सितम्बर से 05 सितम्बर 2025 तक श्री बद्रीनाथ एवं श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।जिलाधिकारी ने यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील है कि वे मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें।

 

Next Post

गौचर : 20 दिन बाद भी 108 कर्मी गौरव का नहीं चला पता

13 अगस्त को नदी में बहे 108 के कर्मी गौरव कुमार का कोई पता नहीं चला, परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल गौचर : विगत् 13 अगस्त को गौरव कुमार पुत्र श्री कुलदीप कुमार ग्राम बग्वान ग्राम सभा कनोठ तहसील कर्णप्रयाग (चमोली) जो की 108 में देवाल लोकेशन पर […]

You May Like