पहाड़ रफ्तार
चमोली : बदरीनाथ धाम का मुख्य पड़ाव पीपलकोटी में एक होटल को अन्य समुदाय विशेष के व्यक्ति को बेचने को लेकर व्यापार संघ पीपलकोटी में जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव पीपलकोटी में एक नामी होटल को कुछ लोगों के सहयोग से अन्य समुदाय के लोगों को बेचने की चर्चा जोरों पर चल रही थी।
रविवार को आक्रोशित व्यापार संघ पीपलकोटी अध्यक्ष दीपक राणा के नेतृत्व में व्यापारियों ने होटल के आगे जोरदार प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों का साफ कहना है कि देवभूमि की शांत फिजाओं में ऐसा कृत्य होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई।
इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र हटवाल, अतुल शाह, अयोध्या हटवाल, पंकज हटवाल, शुभंम सती, हरीश पुरोहित, अजय भंडारी, ताजवर नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।

