चमोली : राजजात यात्रा को लेकर अपर जिलाधिकारी ने ली बैठक

Team PahadRaftar

नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी ने ली बैठक, अपर जिलाधिकारी ने उपयोगिता और आवश्यकता के आधार पर योजनाओं को प्रस्तावित करने के दिए निर्देश 

चमोली : अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को श्री नंदा राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से राजजात की तैयारियों को लेकर प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों का अति आवश्यकता वाले कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं को प्रस्तावित करने से पूर्व कार्य की उपयोगिता और आवश्यकता का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग के पैदल रास्तों, सड़क मार्गों, पार्किंग की व्यवस्था, विद्युत, पेयजल और आवास व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने से पहले भौतिक स्थिति का निरीक्षण कर योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारियों को यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर आवास, पेयजल, बिजली और पार्किंग जैसे मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। वहीं उन्होंने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले इंतजाम को लेकर उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को भी प्रस्ताव भेजे के निर्देश दिए।

बैठक में पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि नंदा देवी राजजात की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों की ओर ओर से 121 योजनाओं के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जिन्हें स्वीकृति हेतु शासन को भेजा गया है। जबकि विभागों की ओर से 125 प्रस्तावों पर जनपद स्तर पर कार्रवाई गतिमान है। बताया कि शासन की ओर से 5 सड़क व सड़क सुरक्षा कार्यों को वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। जिन्हें लेकर कार्रवाई गतिमान है।

इस मौके पर बदरीनाथ वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी सर्वेश दूबे, पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी
डा. अभिषेक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : आपदा प्रभावित बसुकेदार घाटी में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा !

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : तहसील बसुकेदार के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में धीरे – धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत , कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन […]

You May Like