चमोली : थराली सगवाडा में बादल फटने से एक मकान जमींदोज, छह परिवारों को राहत शिविरों में किया शिफ्ट

Team PahadRaftar

चमोली : जनपद चमोली के ग्राम सगवाड़ा तहसील थराली में बीती रात बादल फटने एवं भूस्खलन की घटना से एक आवासीय भवन पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि तीन अन्य मकानों को आंशिक क्षति पहुँची है। घटना के बाद प्रशासन द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।भूस्खलन संभावित क्षेत्र में स्थित कुल 06 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पंचायत भवन में अस्थायी राहत शिविर स्थापित कर शिफ्ट किया गया है।

तहसीलदार थराली अक्षय पंकज ने बताया की तहसील प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री, जिसमें राशन किट और तिरपाल शामिल हैं, वितरित की गई। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और सहयोग का भरोसा दिलाया है। साथ ही राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Next Post

गोपेश्वर : जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भी ली पद और गोपनीयता की शपथ गोपेश्वर : जनपद चमोली में शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सहित नव निर्वाचित जिला पंचायत […]

You May Like