चमोली : तहसील दिवस पर 62 शिकायतें दर्ज, 32 का मौके पर निस्तारण

Team PahadRaftar

कर्णप्रयाग के क्षेत्र पंचायत सभागार में आयोजित हुआ तहसील दिवस, 32 शिकायतें मौके पर ही निस्तारित

चमोली : कर्णप्रयाग के क्षेत्र पंचायत सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की जनता नें अपनी समस्याओं सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, भू-धंसाव, जंगली जानवरों से खेती को बचाने, स्वरोजगार और मुआवजा संबंधी शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा।

इस दौरान कर्णप्रयाग की इंद्रा देवी ने व्यवसाय हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की माँग की और सूरज प्रकाश ने पीएम स्वनिधि योजना से रोजगार प्राप्ति की माँग की साथ ही आईआईटी वार्ड की प्रेमलता देवी ने स्वयं के आवासीय घर को एनएच सड़क की दीवारें क्षतिग्रस्त होने से उनके मकान को क्षतिग्रस्त होने की बात कही और दीवार के निर्माण की मांग रखी।

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील दिवस पर 62 शिकायतें दर्ज कराई गईं जिनमें से 32 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। शिकायतों का निस्तारण करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द जनता की समस्याओं का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करें और शासन स्तर की समस्याओं को शासन स्तर पर रखना सुनिश्चित कराए ताकि शिकायतों का निस्तारण किया जा सके। इस दौरान प्रमुख क्षेत्र पंचायत कर्णप्रयाग दीपिका मैखुरी, उपजिलाधिकारी अबरार अहमद एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Next Post

गौचर : पीएमजीएसवाई की रानों - सरमोला मोटर मार्ग बनी बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला रानों – सरमोला सम्पर्क मोटर मार्ग की स्थिति बदहाल, पीएमजीएसवाई नहीं दे रहा ध्यान केएस असवाल  चमोली : जनपद चमोली के अन्तर्गत विकासखंड पोखरी के दर्जनों गांवों सहित ब्लाक मुख्यालय को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिये पीएमजीएसवाई पोखरी द्वारा बनाए गए सरमोला – रानों […]

You May Like