बड़ी खबर : जोशीमठ के हेलंग में एक मकान ढहा, तीन दबे लोगों को निकालकर एंबुलेंस से जोशीमठ भेजा गया

Team PahadRaftar

जोशीमठ : हेलंग में एक मकान टूटने की सूचना है। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार 2 महिला और 1 पुरुष को एंबुलेंस से जोशीमठ भिजवा दिया गया है। अभी कुछ व्यक्ति मलबे में फंसे हैं जिन्हें sdrf के माध्यम निकाला जा रहा है।

पीपलकोटी : जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित पीपलकोटी बंड क्षेत्र का किया निरीक्षण कर प्रभावितों से की बातचीत

Team PahadRaftar

पीपलकोटी : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को पीपलकोटी क्षेत्र में आपदा प्रभावित गांव मायापुर, गडोरा, ल्वाह, मेहरगांव, अगथला, वटुला, बंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का पैदल भ्रमण करते हुए स्थलीय निरीक्षण किया। प्रभावित गांवों में गाढ गदेरों और क्षतिग्रस्त रास्तों से कई किलोमीटर दूरी पैदल तय करते हुए जिलाधिकारी […]

ऊखीमठ : स्वतंत्रता दिवस पर नौनिहालों ने निकाली तिरंगा रैली निकालकर हर्षोल्लास से मनाया

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने मुख्य बाजारों में प्रभात फेरी निकाल कर देश भक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जीआईसी घिमतोली तल्ला […]

चमोली : मेरी माटी मेरा देश अभियान पर बलिदानी मातवर सिंह रावत को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके स्वजनों को किया सम्मानित

Team PahadRaftar

अनीसा रावत चमोली : आजादी के अमृत महोत्सव पर घुडसाल गांव में मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम पर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके स्वजनों को सम्मानित किया गया। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शनिवार को चमोली के घुड़साल गांव में ग्राम प्रधान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में […]

बदरीनाथ धाम में हक हकूकधारियों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Team PahadRaftar

संजय कुंवर बदरीनाथ धाम में हक हकूकधारियों सहित पूजा, पिंड तर्पण आदि धार्मिक कर्म काण्ड संपन्न करने वाले ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहितों ने भी बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया स्वतन्त्रता दिवस। इस अवसर पर अलकनंदा तट पर ब्रह्मा कपाल के समीप पुरोहित मदन कोठियाल प्रदीप नौटियाल विवेक सती, दीनदयाल कोठियाल सहित […]

बदरीनाथ धाम में स्वतंत्रता दिवस तिरंगा रैली के साथ धूमधाम से मनाया

Team PahadRaftar

बदरीनाथ धाम में छात्रों द्वारा तिरंगा रैली निकाल कर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस संजय कुंवर, बदरीनाथ धाम भू-बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम में भी 77 वें स्वतंत्रता दिवस की धूम रही,आज सुबह से ही बदरी पुरी में भारत माता की जय बदरी विशाल की जय के जयकारे गूंजते […]

सीमांत जोशीमठ में हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस

Team PahadRaftar

संजय कुंवर,जोशीमठ सूबे के अंतिम सीमांत सरहदी नगर जोशीमठ में भी 77 वें स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, नगर छेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के सैकड़ों छात्र छात्राओं और नन्हे मुन्हे बच्चों ने आज प्रातः काल नृसिंह मन्दिर से मुख्य बाजार […]

पीपलकोटी : भारी बारिश से ग्राम पंचायत मठ, बेमरू व स्यूंण में भारी नुक़सान, मोटर मार्ग दर्जनों जगह बंद, जिला मुख्यालय से कटा संपर्क, दर्जनों वाहन फंसे

Team PahadRaftar

पीपलकोटी : ऊपरी अलकनंदा घाटी में मूसलाधार बारिश से भारी नुक़सान हुआ है। भूस्खलन से सड़क दर्जनों जगह बाधित हो गई है। जिससे क्षेत्र में दर्जनभर वाहन फंस गए हैं। जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार रात्रि को हुई भारी बारिश से हर तरफ अफरातफरी का माहौल बना […]

पीपलकोटी : आफत की बारिश ने बंड क्षेत्र में मचाई तबाही, बिजली, पानी, सड़क सुविधाएं हुए ध्वस्त, किरूली में नौ बकरियां बही, हर तरफ मायूसी छाई

Team PahadRaftar

पीपलकोटी : आफत की बारिश ने पीपलकोटी नगर पंचायत क्षेत्र के साथ बंड क्षेत्र में भारी नुक़सान पहुंचाया है। जिससे एक व्यक्ति की भी मौत हो गई है, जबकि दर्जनों परिवार बेघर हो गए हैं, जिन्होंने राहत शिविरों में शरण ली है। कुछ मकान व दुकानों को भी नुकसान पहुंचा […]

ऊखीमठ : मधु गंगा उफान पर आने से पुल बहा, जन-जीवन पटरी से उतरा

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : मदमहेश्वर घाटी की सीमान्त ग्राम पंचायत गौण्डार गाँव के बनातोली में मधु गंगा नदी पर बना पुल मूसलाधार बारिश व नदी के उफान में आने के कारण नदी में समा गया है। पुल के नदी में समाने के कारण मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पडा़वो का सम्पर्क […]