बीएसएफ के जवानों ने गरूड़ चोटी को फतह कर नया कीर्तिमान किया रिकॉर्ड – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

जोशीमठ : ग्रांड एडवेंचर के सहयोग से BSF के पर्वतारोही दल ने रिकॉर्ड 5 दिनों में हिमालयी “गरुड़ पीक किया फतह।
संजय कुँवर बागनी खर्क/जोशीमठ

बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स(बीएसएफ) के जाबांज जवान देश की चारों दिशाओं में सरहदी सीमाओं की रक्षा के साथ एडवेंचर ऐक्टिविटीज पर्वतारोहण अभियान में भी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसी ही एक बड़ी उपलब्धि BSF के 20 सदस्यीय पर्वतारोही दल ने रिकॉर्ड समय 5 दिनों में गढ़वाल हिमालय के द्रोणागिरि बागनी घाटी में स्थित 6000 मीटर ऊँची दुरह माउंट गरुड़ चोटी को फतह करते हुए देश का और BSF का सम्मान बढ़ाया है। बता दें की BSF के कमांडेंट और टीम लीडर महेश कुमार नेगी के निर्देशन में 20 सदस्यीय इस BSF पर्वतारोही दल ने दो टीमों के माध्यम से बेस कैम्प से चोटी तक का सफर 29 जून से जुलाई के बीच महज 5 दिनों में पूरा कर गरुड़ पीक पर फतह हासिल कर एक नया कीर्तिमान बनाया है।

बताते चले की 2019 के बाद गरुड़ चोटी को फतह करने वाला यह पहला दल है,देहरादून से जोशीमठ,जुम्मा, द्रोणागिरि,बागनी ग्लेशियर,होकर अभियान दल 4,350 मीटर की ऊँचाई पर गरुड़ पीक के बेस कैम्प पहुँचा। BSF टीम को स्थानीय सपोर्ट कर रहे ग्रांड एडवेंचर के प्रभारी और जाने माने पर्वतारोही राजेंद्र मार्तोलिया के कुशल कोर्डिनेशन में BSF की 10 सदस्यों की पहली टीम ने 3 जुलाई को मध्य रात्रि में चोटी फतह करने को कदम रखते हुए सुबह सवा चार बजे करीब गरुड़ पीक पर तिरंगा फहराया इसी दिन ठीक सुबह 3:43 पर BSF की दूसरे पर्वतारोही टीम को लीड कर रहे डीसी दिनेश कुमार ने भी अपने 10 सदस्यों की साथ गरुड़ चोटी पर तिरंगा फहराया। वहीं रिकॉर्ड समय में पर्वतारोहण अभियान पूरा कर जोशीमठ मुख्यालय पहुँचे BSF माउंट गरुड़ पर्वतरोहन अभियान के टीम लीडर कमांडेंट महेश कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि BSF के इस पर्वतारोहण दल नें रिकॉर्ड समय 5 दिनों में माउंट गरुड़ पीक को फतह कर पर्वतारोहण के क्षेत्र में नया आयाम खडा किया है,

जिसके लिए BSF के जाबांज पर्वतारोही दल के सभी सदस्यों और खास कर अभियान को सपोर्ट देने वाले लोकल टूर आपरेटर ग्रांड एडवेंचर के प्रभारी और युवा पर्वतारोही राजेंद्र मार्तोलिया और मेरग गाँव के देवेंद्र सिंह का भी आभार जताया और कहा की इनके बिना BSF का ये अभियान अधूरा था,बता दें की राजेंद्र मार्तोलिया जोशीमठ के सबसे पुराने एडवेंचर टूर ओप्रेटर कंपनी ग्रांड एडवेंचर के CEO भी है और इस BSF के अभियान को इनके द्वारा ही पूरा मैन पावर और अन्य सप्लाई उपलब्ध कराई गयी यही नही राजेंद्र द्वारा ही पहले पर्वतारोही दल के साथ कोर्डिनेशन कर अपने माउंटेन एक्सपीरियंस के बल पर रिकॉर्ड समय में BSF दल को गरुड़ पीक पर फतह हासिल कराई, अभियान को लोकल सपोर्ट देने वाले पर्वतारोही राजेंद्र मार्तोलिया नें बताया की BSF का यह पर्वतारोही दल काफी फिट और चुस्त दुरस्त होने के चलते ही हमने रिकॉर्ड वक़्त में गरुड़ पीक पर फतह हासिल की,कहा की दो वर्ष से कोरोना काल को झेलते हुए अब जाकर जोशीमठ एडवेंचर टूर ऑप्रेटर के तौर पर ग्रांड एडवेंचर को यह मौका मिला है और इसको हमने यादगार बनाया है,उन्होंने बताया की पहले दल में वो खुद शामिल थे और उनके दूसरे मित्र देवेंद्र सिंह और उन्होंने अपने अनुभव के चलते बिना किसी नुकसान के सफलता पूर्वक सभी 20 सदस्यों को माउंट गरुड़ पीक को फतह करने में भरपूर सहयोग किया है। उन्होंने पर्वत देवता को नमन करते हुए कहा की उन्हे खुशी है की पर्वत देवता के आशीर्वाद से अभियान दल के सभी सदस्य सकुशल बागनी बेस कैम्प से जोशीमठ वापस आ गए हैं।

Next Post

सीमांत जोशीमठ में प्रधान संगठन ने विकासखंड कार्यालय पर जड़े ताले, सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन - संजय कुंवर जोशीमठ

प्रधान संगठन 12 सूत्रीय मांगों पर 7 वें दिन धरना जारी,सरकार की सद्बुद्धि हेतु किया हवन, ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर तालाबंदी संजय कुँवर जोशीमठ जोशीमठ अपनी 12 सूत्रीय मांगों के लेकर प्रदेश में प्रधान संगठन का धरना प्रदर्शन। आज सातवें दिन भी जारी है‌। आज ग्राम प्रधानों ने किया […]

You May Like