बीआरओ ने किया वीर सैनिकों को सम्मानित – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

बीआरओ द्वारा भारत की आज़ादी का 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिससे वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। शनिवार को भारतीय सीमा संगठन द्वारा नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में आजादी के अमृत महोत्सव मनाया गया। आजादी की 75 वर्ष पर वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिसमें शांती काल के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित मेजर प्रीतम सिंह कुंवर को सम्मानित किया गया। उनका सम्मान उनके पिता रिटायर सुबेदार मेजर नरेंद्र कुंवर ने लिया।

लाइस नायक रघुवीर सिंह को 2017 में मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। इसको उनकी पत्नी रेखा देवी को सम्मानित किया गया। सूबेदार सुरेन्द्र सिंह को वीरता के लिए 2017 में ही शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। बीआरओ द्वारा उनकी पत्नी हेमा देवी को यह सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सैनिकों के पराक्रम को नमन किया। बीआरओ के कर्नल मनीष और मेजर सच्चू सी पीपलकोटी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर एसपी चमोली यशवंत चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह विष्ट, गजेंद्र राणा, राजेंद्र हटवाल, ग्राम प्रधान मठ झडेता संजय राणा उपस्थित रहे।

 

Next Post

मिनी स्विट्ज़रलैंड चौपता और तुंगनाथ घाटी में चलाया स्वच्छता अभियान - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ। ईको पर्यटन विकास समिति तुगनाथ चोपता के तत्वावधान में मिनी स्वीजरलैण्ड के नाम से विश्व विख्यात चोपता से लेकर तुगनाथ तुंगनाथ धाम तक स्वच्छता अभियान चलाकर कई कुन्तल प्लास्टिक व अन्य कूड़ा एकत्रित कर उसे चोपता पहुंचा गया। चोपता से तुंगनाथ धाम तक चले स्वच्छता अभियान में ईको पर्यटन […]

You May Like