बदरीनाथ धाम में चलाया रक्तदान जागरूकता अभियान

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

बदरीनाथ : विश्व रक्तदाता दिवस पर भारत रेडक्रास समिति ने बदरी पुरी में चलाया रक्तदान जागरूकता अभियान

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मोहन सिंह खत्री कोषाध्यक्ष भारतीय रेडक्रास समिति उत्तराखंड द्वारा भू-बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम में रक्तदान के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थ यात्रियों को भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर बदरी पुरी में कार्यरत हेली कम्पनी संचालकों को भी जागरूक किया गया। उनके द्वारा कार्यक्रम में सभी रक्तदान का महत्व बताते हुए सभी को रक्तदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल हेरिटेज कंपनी बदरीनाथ धाम में योगेश पवार , योगेश भंडारी, शुभम चौहान, शैलेंद्र शाह, अरमान भंडारी, ओम मेहता, जितेंद्र, अंशु आदि उपस्थित रहे।

Next Post

गौचर : व्यापारी अनिल मिश्रा के आकस्मिक निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

केएस असवाल  गौचर : नगर क्षेत्र गौचर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल मिश्रा जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुऐ व्यापार संघ सहित तमाम संगठनों के जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। नगरपालिका क्षेत्र गौचर के प्रतिष्ठित, व्यवहार कुशल, व्यवसायी 56 वर्षीय अनिल मिश्रा का […]

You May Like