जोशीमठ : बीजेपी का बूथ चलो बूथ जीतो अभियान हुआ तेज

Team PahadRaftar

बीजेपी का बूथ चलो बूथ जीतो अभियान हुआ तेज

संजय कुंवर

जोशीमठ : लोकसभा सामान्य निर्वाचन चुनावों की तारीख निकट आते ही सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में बीजेपी कार्यकर्ता संगठन को मजबूती देते हुए युद्ध शस्तर पर बूथ चलो बूथ जीतो अभियान चला कर प्रत्येक बूथ पर अपनी पकड़ मज़बूत करने में जुटी हुई है। इसी के निम्मित आज बदरीनाथ विधानसभा के बूथ संख्या 13 मेरग गांव में बूथ समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य वक्ता सुखदेव सिंह महिपाल ST मोर्चा मंडल अध्यक्ष का मार्गदर्शन भी बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।

इस बैठक की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणा ने की इस अवसर पर जिला मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत फरकिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य माधव प्रसाद सेमवाल,मंडल महामंत्री अंशुल भुजवाण ,मंडल उपाध्यक्ष अनिल सकलानी एवं बैठक में बूथ समिति के पदाधिकारी ,पन्ना प्रमुख व जेष्ठ श्रेष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि इस बार अपने बूथ पर 80% मतदान भाजपा के पक्ष में करेंगे व माननीय नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी को भारी मतों से विजय बनाएंगे।

Next Post

चमोली : पुलिस ने 6. 20 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

चमोली : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। रविवार को कर्णप्रयाग पुलिस ने 6. 20 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार। आगामी लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता बनाए रखने के लिए पुलिस […]

You May Like