भाजपा 14 सदस्यीय टीम ने किया जोशीमठ भू-धंसाव क्षेत्र का मुआयना, आपदा प्रभावित परिवारों से मिलकर दिलाया भरोसा – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

भाजपा द्वारा आपदा प्रभावित जोशीमठ क्षेत्र के लिए गठित 14 सदस्य समिति ने आज जोशीमठ के अलग अलग क्षेत्र में जाकर आपदा से पीड़ित लोगों से मिले और उनकी पीड़ा को सुना। घरों की स्थिति अत्यंत दयनीय होने के कारण समिति के लोगों ने स्थानीय लोगों को विश्वास दिलाया कि बहुत जल्दी सरकार इस पर निर्णय लेगी। साथ ही लोगों से अपील की है कि अत्यंत जर्जर हो चुके घरों में लोग न रहें। एहतियातन के तौर पर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के अनुसार ही लोग रहें। जोशीमठ में आपदा से पीड़ित हर परिवार के साथ सरकार न्याय पूर्वक कार्य करेगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश समिति के संयोजक भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, कर्णप्रयाग विधानसभा विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधानसभा सभा विधायक भूपाल राम टमटा, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषि प्रसाद सती, बद्री- केदार मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद कपरवान, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष भगवती नंबूरी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माधव सेमवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमणि थपलियाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ST मोर्चा गौर सिंह फरसवान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रोहणी रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष नन्द प्रयाग हिमानी वैष्णव, पीपलकोटी पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, प्रदेश भाजपा SC मोर्चा मंत्री गुड्डू लाल , वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष डिमरी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री ललिता देवी, जिला मंत्री भाजपा लक्ष्मण फरकिया, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष जगदीश सती सहित अन्य उपस्थित रहे।

Next Post

गढ़वाल आयुक्त ने सुरक्षा के दृष्टिगत जोशीमठ में एनडीआरएफ दल की तैनाती के दिए निर्देश - पहाड़ रफ्तार

संजय कुंवर जोशीमठ: गढवाल आयुक्त सुशील कुमार, आपदा प्रबंधन सचिव रन्जीत कुमार सिन्हा सहित विशेषज्ञ भ- वैज्ञानिकों की टीम द्वारा जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर प्रभावित क्षेत्रों गहन सर्वेक्षण किया गया। जोशीमठ नगर में भू-धंसाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए गढवाल आयुक्त सुशील कुमार ने सुरक्षा के दृष्टिगत जोशीमठ […]

You May Like