भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Team PahadRaftar

चमोली : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आपदा प्रवाहित क्षेत्रों का दौरा कर जनता की समस्याएं सुनी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज बंड क्षेत्र व नगरपंचायत पीपलकोटी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आपदा पीड़ितों की समस्याएं सुनी। और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं भूस्खलन से अत्यधिक प्रभावित जोशीमठ विकासखंड के दूरस्थ पगनों गांव पहुंचकर भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रभावित परिवारों को सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषि प्रसाद सती ने आपदा प्रभावित पगनों गांव का उत्तरकाशी के वर्णावत पर्वत की तर्ज पर ट्रीटमेंट करने की मांग प्रदेश अध्यक्ष की। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी,भाजपा नेता गुड्डू लाल, रमेश बंडवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत, गजेन्द्र रावत सहित अन्य उपस्थित रहे।

Next Post

चमोली : जिलाधिकारी ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एनएचएम के अन्तर्गत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय […]

You May Like