बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट पहुंचे शंकराचार्य पौराणिक गद्दी स्थल,पीठ पुरोहितों ने किया स्वागत – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट पहुंचे शंकराचार्य पौराणिक गद्दी स्थल,पीठ पुरोहितों ने किया स्वागत

संजय कुंवर जोशीमठ

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट का जोशीमठ स्थित शंकराचार्य प्राचीन गद्दी स्थल पौराणिक ज्योर्तिमठ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पौराणिक मठ के पीठ पुरोहित ऋषि प्रसाद सती की अगुवाई में वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को पुष्प माला पहनाकर स्वस्तिवाचन किया गया। मठ प्रबंधक स्वामी रामानंद सरस्वती ने शॉल उड़ाकर पूज्य शंकराचार्य जी महाराज का चित्र भेंट किया। साथ में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर सिंह पवार मंडल अध्यक्ष जगदीश सती लक्ष्मण सिंह रावत भगवती प्रसाद कपरूवान पूर्व अधिशासी अधिकारी जिलाउपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नम्बूरी नगर महामंत्री नितिश चौहान अवधेश रावत व बतौर पीठ पुरोहित ऋषि प्रसाद सती उपस्थित थे।

Next Post

झारखंड में अंकिता की निर्मम हत्या के विरोध नगर में निकाला जुलूस, राष्ट्रपति से हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की - केएस असवाल

कर्णप्रयाग : विश्व हिंदू परिषद जिला कर्णप्रयाग में विहिप,बजरंगदल, योगी सेना,मातृशक्ति, एवं दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्ययकर्ताओं ने झारखण्ड(दुमका)में हुये हिंदू बेटी अंकिता की विधर्मियों द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में मुख्यबाजार से तहसील तक एक विशाल जलूश निकाला गया। और कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी के माद्यम से […]

You May Like