भाजपा नगर मंडल टीम और पुलिस प्रशासन पीपलकोटी ने गडोरा गांव में जरूरतमंदों को बांटी खाद्यान्न सामग्री – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

पीपलकोटी पुलिस और भाजपा नगर मंडल टीम द्वारा संयुक्त रुप से गडोरा गांव में जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई।शुक्रवार को पीपलकोटी पुलिस चौकी के सहयोग से भाजपा नगर मंडल पीपलकोटी टीम द्वारा गडोरा में जरूरतमंद लोगों को राशन किट व सब्जी राशन का वितरण किया गया।

भाजपा कार्यकर्ता विनोद बंडवाल व विपिन उनियाल द्वारा दूरभाष से बताया गया कि कुछ परिवार ऐसे हैं जिनके घर में कोई कमाने वाला सदस्य नहीं है उनको कुछ आवश्यक सामग्री की जरूरत है। चौकी प्रभारी ऋषिकांत पटवाल द्वारा बताया गया कि यदि कोई ऐसा परिवार है तो हम भी सहयोग करेंगे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल ने चौकी प्रभारी पटवाल से सम्पर्क कर राशन किट मंगवाए साथ ही अपने माध्यम से सब्जी की व्यवस्था कर संयुक्त रूप से सामग्री वितरित किए। भाजपा नगर मंडल महामंत्री दीपक पंत ने बताया कि इस अवसर पर चौकी प्रभारी ऋषिकांत पटवाल, कांस्टेबल राजेंद्र पंवार,अध्यक्ष राजेन्द्र हटवाल , विपिन उनियाल,विनोद बडवाल उपस्थित रहे।

Next Post

देवग्राम के प्रधान घर - घर जाकर बांट रहे मास्क और सैनिटाइजर - रघुवीर नेगी उर्गमघाटी

रिपोर्ट रघुबीर नेगी उर्गम उर्गमघाटी की ग्राम पंचायत देवग्राम ने बांटे ग्रामीणों को मास्क और सैनिटाइजर सीमान्त विकासखंड जोशीमठ के उर्गमघाटी की ग्राम पंचायत देवग्राम ने कोरोना काल में ग्रामीणों को घर – घर जाकर प्रत्येक परिवार को मास्क एवं सैनिटाइजर बांटे। ग्राम प्रधान देवेन्द्र रावत ने बताया कि अब […]

You May Like