ऊखीमठ : भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को उत्साह व उमंग से मनाया

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ:  भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भण्डारी के नेतृत्व में जनपद के 12 मण्डलों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम बड़े उत्साह व उमंग से मनाया गया जिसमें भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिला पदाधिकारियों, सदस्यों व महिला जनप्रतिनिधियों ने बढ़ – चढकर भागीदारी दी।

ऊखीमठ मण्डल में आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित करने से महिलाओं को बड़ा तोहफा मिला है। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित होने के बाद आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में महिलाओं को सक्षम नेतृत्व करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दर्जनों योजनाएं संचालित की जा रही है तथा हर ग्रामीण महिलाओं को केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्र सरकार ने महिलाओं के हित में बडा़ फैसला लिया है तथा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित होने से महिलाओं को सक्षम नेतृत्व करने का सुनहरा अवसर मिलेगा, उन्होंने कहा कि महिलाओं का योगदान समाज में प्राचीन काल से रहा है तथा वर्तमान समय में भी महिलाएं सर्वोच्च पदों पर रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन निस्वार्थ भाव से कर रही हैं।

भाजपा मण्डल महामंत्री दलवीर सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा संगठन में भी नारी शक्ति विभिन्न पदों पर रहकर संगठन के लिए मजबूती से समर्पण भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऊखीमठ क्षेत्र में ही विभिन्न गांवों की महिलाएं पौराणिक जागरों व गीतों के माध्यम से अपनी संस्कृति बनाने के लिए लम्बे समय से कार्य कर रही है ! कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा मण्डल महामंत्री हेमलता नौटियाल ने किया! इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य कुवरी बर्त्वाल, अंजना रावत, मीना देवी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नर्मदा देवी, दर्शनी पंवार, प्रधान कुन्ती नेगी, हेमलता पन्त, सन्दीप पुष्वाण, सभासद पूजा देवी, सरला रावत,रीना अग्रवाल, अनीता पंवार, रामेश्वरी, नर्मदा देवी, राजेश्वरी पंवार, विशामबरी देवी, सरिता नेगी, दिनेश तिवारी, नन्दन सिंह रावत मौजूद रहे।

Next Post

बदरीनाथ : राष्ट्रपति के बदरीनाथ दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद

संजय कुंवर बदरीनाथ : भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ नवंबर को प्रस्तावित बदरीनाथ भ्रमण कार्यक्रम को लेकर आज पुलिस महानिरीक्षक केएस नगन्याल, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एवं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बदरीनाथ में सुरक्षा बल एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान राष्ट्रपति के […]

You May Like