भाजपा महिला मोर्चा ने की जिला प्रभारियों की घोषणा – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

भाजपा महिला मोर्चा ने की जिला प्रभारियों की घोषणा

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पार्टी की गतिविधियों को गति देने के लिए महिला मोर्चा के जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी कुलदीप कुमार की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने पार्टी के 19 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की घोषणा की है। जिसमें श्रीमती आशा पैन्यूली उत्तरकाशी, श्रीमती अनीता बूढ़ा कोटी चमोली, श्रीमती भावना रावत रुद्रप्रयाग, श्रीमती कमली भट्ट टिहरी, श्रीमती सुधा रावत देहरादून ग्रामीण, श्रीमती गीता रावत देहरादून महानगर, श्रीमती अनु कक्कड़ ऋषिकेश, श्रीमती रुचि भट्ट हरिद्वार, श्रीमती विमला नैथानी रुड़की, डॉक्टर नेहा शर्मा पौड़ी, श्रीमती रीटा चमोली कोटद्वार, श्रीमती किरण पंत पिथौरागढ़, श्रीमती विमला रावत बागेश्वर, श्रीमती मोहिनी कनवाल रानीखेत, श्रीमती दीपा आर्या अल्मोड़ा, श्रीमती पूनम अग्रवाल चंपावत, श्रीमती मोहिनी पोखरिया नैनीताल, श्रीमती रश्मि रस्तोगी काशीपुर, भावना मेहरा उधम सिंह नगर शामिल है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि महिला मोर्चा की ओर से केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए शीघ्र जिलों में बैठकर आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 2.0 के केंद्रीय बजट में महिलाओं के लिए जो व्यवस्थाएं की गई हैं उससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेंगी। प्रदेश की धामी सरकार ने सरकारी नौकरियों में 30 फ़ीसदी आरक्षण की व्यवस्था कर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। इसी तरह प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लाकर भर्ती परीक्षाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना की पहल कर गरीबों के लिए धुआं रहित चूल्हा और मुफ्त गैस सिलेंडर की व्यवस्था कर महिलाओं के हित में अपने संकल्प को पूर्ण करने का कार्य किया है।

Next Post

स्वास्थ्य शिविर में 421 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण - पहाड़ रफ्तार

चमोली जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘अस्पताल जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से विकासखंड नारायणबगड के दूरस्थ गांव परखाल में मल्टी स्पेशिलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 421 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जनरल सर्जन, आर्थाे सर्जन, स्त्री व […]

You May Like