भाजपा ने महेन्द्र भट्ट को किया राज्यसभा उम्मीदवार घोषित

Team PahadRaftar

देहरादून : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उत्तराखंड से भाजपा के राज्य सभा उम्मीदवार घोषित किये गए हैं।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी की ओर से 7 राज्यों के 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की गयी है। प्रभारी चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी ने समय-समय पर उन्हें कई जिम्मेदारी दी जिस पर वह खरे उतरे हैं। भट्ट ने राज्य मे संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओ को जोड़ने का अहम कार्य किया है, जिसके सुखद परिणाम सामने हैं। उनके मिलनसार स्वभाव और हर कार्यकर्ता की बात को सुनने के साथ समर्पण तथा बेदाग छवि से वह आज हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरक बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का यह बेहतर निर्णय है और इससे साफ है कि हमेशा ही कार्यकर्ता आधारित भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता को सदैव तवज्जो दी जाती है।

Next Post

जोशीमठ : महाविद्यालय में छात्रों को दिए आपदा से निपटने का प्रशिक्षण

जोशीमठ : जोशीमठ महाविद्यालय में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी चमोली द्वारा चार दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट एड शिविर में छात्रों को दिए आपदा से निपटने की जानकारी, समापन अवसर पर उपजिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने सभी छात्रों को दी शुभकामनाएं। रेड क्रॉस सोसाइटी चमोली के तत्वाधान में राजकीय स्नातकोत्तर […]

You May Like