सीमांत जोशीमठ में भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय, एसडीएम कुमकुम जोशी ने भी किया जलाभिषेक – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ: ज्योतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब,ब्रह्म मुहूर्त से लगी मन्दिरों में लंबी कतारें, श्रद्धालुओं ने किए भोलेनाथ का जलाभिषेक, एसडीएम कुमकुम जोशी ने भी परिवार संग किए बाबा के दर्शन।

 

महाशिवरात्रि के अवसर पर देशभर के शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे की हो रही गूंज। सीमांत चमोली जिले के साथ ही सूबे के अंतिम सरहदी नगर जोशीमठ के पौराणिक ज्योर्तिमठ में अमर कल्प वृक्ष के नीचे भगवान ज्योतेश्वर महादेव मन्दिर में सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार। शिव भक्त भगवान भोले नाथ को श्रद्धा पूर्वक जलाभिषेक दुग्ध अभिषेक के साथ वेलपत्री अर्पित करते हुए बेर प्रसाद का भोग लगा रहे हैं। एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी ने भी परिवार संग किए शिवालय में भगवान ज्योतेश्वर महादेव के दर्शन।

दरसअल उत्तराखंड में चमोली जिले के जोशीमठ नगर में ज्योर्तेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। इस मंदिर का पौराणिक महत्व काफी अधिक है। शिवालय के पुजारी आचार्य महिमा नन्द उनियाल के अनुसार शंकराचार्य जी ने देश में चार मठों की स्थापना की थी और पहला मठ ज्योर्तिमठ बनाया था। इसी मठ के समीप यह शिवालय मौजूद है।वहीं इस मंदिर में स्थित है प्राचीन कल्पवृक्ष यहां ज्योर्तेश्वर महादेव का मंदिर है। आदि गुरु शंकराचार्यजी ने करीब 5 वर्षों तक इसी स्थान पर तपस्या की। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने पर आदि गुरु शंकराचार्यजी छह माह इसी स्थान पर निवास करते थे। इस जगह की एक खास बात यह है कि ज्योर्तेश्वर महादेव मंदिर के ठीक पीछे एक कल्पवृक्ष है। इस पेड़ को शंकराचार्य जी के काल का माना जाता है। वहीं इस कल्प तरू पर आज के दिन परम्परा अनुसार शिव भक्त अपनी मन्नत मांगते हुए रक्षा सूत्र बांधते हैं। इस मंदिर में पुजारीउ उनियाल लोग होते हैं। इस समय उनियाल परिवार के पुजारी महिमानंद उनियाल इस मंदिर के पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि सुबह से ही मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

Next Post

उर्गमघाटी : कल्पेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक को उमड़ी भक्तों की भीड़, रात्रि जागरण कर नि:संतान को होती संतान की प्राप्ति - पहाड़ रफ्तार

रिपोर्ट रघुबीर नेगी चमोली उत्तराखंड भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर पंच केदारों में विराजमान शिव का पांचवां केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने अपने आराध्य भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मनौती मांगी। पंच केदारों में एकमात्र […]

You May Like