गौचर : भारी बारिश व भूस्खलन से खतरे की जद में आवासीय भवन

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से जहां जगह मोटर मार्गों के बंद होने की व भूस्खलन की जद में आने से कई भवन खतरे की जद में आने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से देर रात पालिका क्षेत्र के बसंतपुर में मनीष कुमार, राकेश कुमार, पंकज कुमार, राजेंद्र लाल, मुकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, श्याम लाल,व प्रदीप कुमार के मकानों के आगे की जमीन धंस जाने से मकान खतरे की जद में आ गए। बंदरखंड गांव में भी उम्मेद सिंह गुसाईं आदि का पिस्तैनी मकान जमींदोज हो गया है। बसंतपुर निवासी राजेंद्र लाल का कहना है भूस्खलन से जिन मकानों को खतरा पैदा हो गया है उन लोगों के सामने सिर छुपाने का भी संकट पैदा हो गया है। उनका कहना है कि प्रशासन को दूरभाष पर सूचना देने पर भी अभी तक किसी भवन स्वामियों की सुध तक नहीं ली है। बताया जा रहा है कि बंदरखंड पनाई मोटर मार्ग पर भी भूस्खलन होने से उम्मेद सिंह गुसाईं के मकान को खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन क्षेत्र के ऊपर से सिंचाई नहर बनी हुई है। भूस्खलन का ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो नहर को भी खतरा पैदा हो सकता है। बताया जा रहा है कि पालिका क्षेत्र के गधेरा पार दौलत सिंह मकान के पीछे भूस्खलन होने से उनका मकान भी खतरे की जद में आ गया है। पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी,गौ सेवा समिति के सदस्य अनिल नेगी आदि ने भी क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया। बौंला सिंदरवाणी मोटर मार्ग पर भी जगह जगह भूस्खलन होने से आवाजाही ठप्प हो गई है। बीरेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि मार्गं पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। विकास खंड पोखरी के करछुना निवासी पूर्व सैनिक खुशाल सिंह नेगी के मकान के आगे की दीवार टूट जाने से उनका मकान व शौचालय को खतरा पैदा हो गया है। उनका कहना है कि मकान के आगे दीवार ढह गई है।आंगन में पूरी दरारें पड़ गई हैं। इन लोगों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

Next Post

पीपलकोटी : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनेरपानी में अवरूद्ध, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया!

पीपलकोटी : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनेरपानी बना नासूर। भारी बारिश व भूस्खलन होने से बदरीनाथ हाईवे अवरूद्ध। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका। बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी से दो किमी आगे भनेरपानी में लगातार हो रहा भूस्खलन चारधाम यात्रा की राह में रोडा बना हुआ है। पिछले दो सप्ताह […]

You May Like